रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शामिल हुए कई सेलेब्स, कैटरीना कैफ ने लूट ली महफिल, विक्की के साथ आई नजर

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड जगत से कई जाने-पहचाने स्टार्स शामिल हुए. इसमें कैटरीना कैफ अपने पति विक्की के साथ दिखी. एक्ट्रेस ने विक्की का हाथ पकड़ा हुआ था और दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है.

बॉलीवुड में दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है. हाल ही में आयुष्मान खुराना ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी. अब जाने माने प्रोड्यूसर रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) दिवाली पार्टी रखी, जिसमें कई सेलेब्स आए. विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, एकता कपूर, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, कार्तिक आर्यन और शहनाज गिल ने पार्टी में चार चांद लगा दिया.

कैटरीना और विक्की का जलवा

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स शामिल हुए. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलेब्स के वीडियोज पोस्ट किए है. रेड शरारा ड्रेस में कैटरीना बेहद खूबसूरत लगी, जबकि विक्की ब्लू और व्हाइट एथनिक आउटफिट में काफी स्मार्ट लगे. कैच का हाथ पकड़े विक्की ने पैपराजी के सामने पोज दिए.

शहनाज गिल की अदा

शहनाज गिल भी पार्टी में शामिल हुई. इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लगी. इसके अलावा नोरा फतेही ने ब्लू और पिंक लहंगे में महफिल लूट ली. पैपराजी के सामने एक्ट्रेस ने कातिलाना पोज दिए. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे है. इसमें रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, नुसरत भरुचा, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी शामिल हुए.

कैटरीना कैफ की फिल्में

कैटरीना कैफ की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस फोन भूत में दिखेंगी. गुरमीत सिंह की इस मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर है और ये अगले महीने 4 को रिलीज होगी. इसके अलावा कैट मेरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. वो टाइगर 3 में सलमान खान के धूम मचाने वाली है.

Also Read: Katrina Kaif Birthday Party Pics: कैटरीना कैफ ने समन्दर किनारे किया जमकर मस्ती, देखें ये वायरल तसवीरें

विक्की कौशल की आने वाली फिल्में

वहीं, विक्की कौशल फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगे. निर्देशक मेघना गुलजार की इस फिल्म में वो सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के साथ काम कर रहे है. कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग उन्होंने पूरी की है. इसके अलावा वो सारा अली खान के साथ मूवी कर रहे है. उनके पास कॉमेडी फिल्म गोविंदा नाम मेरा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >