Narendra Modi in Varanasi Live: कुछ देर में काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे पीएम मोदी, देखेंगे लाइटिंग की व्यवस्था
Narendra Modi in Varanasi Live Updates: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का आज पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया. लोकार्पण के मौके पर संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंग्रेज और औरंगजेब भी काशी को खत्म नहीं कर पाये. यहां देखें लोकार्पण का LIVE Updates..
Narendra Modi in Varanasi Live: कुछ देर में काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे पीएम मोदी, देखेंगे लाइटिंग की व्यवस्था
Live Updates
3:30 AM. 14 Dec 2110:00 PM. 13 Dec
पीएम मोदी फिर आएंगे काशी विश्वनाथ धाम, देखेंगे लाइटिंग व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी कुछ देर में काशी विश्वनाथ धाम आएंगे. यहां वह लाइटिंग की व्यवस्था देखेंगे.
2:54 AM. 14 Dec 219:24 PM. 13 Dec
पीएम मोदी देख रहे लेजर शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम वाराणसी के गंगा घाट पर लेजर लाइट शो देखा. शहर में आज शिव दीपोत्सव मनाया जा रहा है.
1:55 AM. 14 Dec 218:25 PM. 13 Dec
पीएम मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम के साथ खिंचायी फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम के साथ एक तस्वीर खिंचवाई सभी ने आज शाम घाट पर गंगा आरती और लेजर लाइट एंड साउंड शो देखा.
1:55 AM. 14 Dec 218:25 PM. 13 Dec
पीएम मोदी देख रहे गंगा आरती
पीएम नरेंद्र मोदी क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती देख रहे हैं. उनके साथ भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी मौजूद हैं.
1:55 AM. 14 Dec 218:25 PM. 13 Dec
पीएम मोदी क्रूज पर सवार, निकले नौका विहार के लिए
पीएम मोदी सोमवार शाम को सड़क मार्ग से बरेका से रविदास घाट पहुंचे. जहां पार्क के अंदर लगी इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठ कर पीएम रविदास घाट पहुंचे. यहां विवेकानंद क्रूज़ पर बैठने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी ने पीएम और सीएम का स्वागत किया. विवेकानंद क्रूज पर पहले से ही सवार 11 राज्यों के मुख्यमंत्री ने पीएम का अभिवादन किया. इसके बाद सभी नौका विहार के लिए निकले. क्रूज पर पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बोरेन सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई आदि मौजूद हैं.
1:55 AM. 14 Dec 218:25 PM. 13 Dec
गंगा आरती में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के रविदास घाट पर विवेकानंद क्रूज पर सवार हुए. वह जल्द ही ‘गंगा आरती’ में हिस्सा लेंगे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम भी मौजूद हैं.
मुख्य बातें
Narendra Modi in Varanasi Live Updates: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का आज पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया. लोकार्पण के मौके पर संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंग्रेज और औरंगजेब भी काशी को खत्म नहीं कर पाये. यहां देखें लोकार्पण का LIVE Updates..
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।