कार्तिक आर्यन ने फिल्म Freddy के लिए बढ़ाया इतना वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस ने यूं किया रिएक्ट

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने अपने फिल्म 'फ्रेडी' के लिए 14 किलो वजन बढ़ाकर सभी को हैरान कर दिया है. उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हैं.

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर कार्तिक की तगड़ी फैन फौलोइंग है. फैंस को उनकी हर एक अदा काफी पसंद आती है. अब एक बार फिर से कार्तिक अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. कार्तिक आर्यन ने एकता कपूर की फिल्म ‘फ्रेडी’ के लिए 1, 2 किलो नहीं बल्कि 14 किलो वजन बढ़ाया है.

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब किसी एक्टर ने फिल्म के लिए वजन बढाया या फिर घटाया हो. इससे पहले भी ऐसा कई दफा हो चुका है. आमिर खान, ऋतिक रोशन, कंगना रनोट, भूमिक पेडनेकर, कृति सेनन ऐसे तमाम एक्टर हैं, जिन्होंने अपने रोल में फिट होने के लिए वजन बढ़ाया है.

Also Read: करण और शाहरुख के बाद अब इस डायरेक्टर की फिल्म से बाहर हुए कार्तिक आर्यन? यहां पढ़ें डिटेल

कार्तिक ने भी सोशल मीडिया पर एक तसवीर पोस्ट की थी. जिसमें कई तरह के खानें मेज पर रखे हुए ते. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा था, यह सिर्फ स्टाटर है, ‘फ्रेडी’ डाइट. वहीं कार्तिक के वजन बढ़ाने की जानकारी उनके फिटनेस ट्रेनर समीर जौरा ने दी है.

उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कार्तिक ने फ्रेडी में अपने किरदार के साथ जस्टिस करने के लिए 14 किलो वजन बढ़ाया है. इस दौरान उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत भी की है, जो इस फिल्म में दर्शकों को देखने को मिलेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब कार्तिक को यह फिल्म ऑफर हुई और स्क्रिप्ट के अनुसार उन्हें वजन बढ़ाने के कहा गया, तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी. जिसके बाद उन्होंने फिटनेस ट्रेनर समीर की मदद ली. समीर को बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में काफी माहिर माना जाता है. उन्होंने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी में बॉलीवुड के कई फेमस अभिनेताओं के साथ काम किया है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वो जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आने वाले हैं. कार्तिक नेटफ्लिक्स पर ‘धमाका’ भी करन वाले हैं. इसके अलावा वे फिल्म ‘फ्रेडी’ में भी नजर आएंगे.

Also Read: अक्षय की ‘सूर्यवंशी’ से लेकर कार्तिक आर्यन की भूल-भूलैया 2 तक इन फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने, देखें लिस्ट

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >