करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया. फैंस को करीना के दूसरे बेटे की पहली झलक का बेसर्बी से इंतजार है, आपको बता दें करीना के पिता रणधीर कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने नाती की पहली तस्वीर शेयर की. दिग्गज अभिनेता ने पहली तस्वीर शेयर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का प्रयोग किया. रणधीर कपूर ने करीना के बड़े बेटे तैमूर और छोटे बेटे दोनों की तस्वीर एक साथ शेयर की. हालांकि एक्टर ने बाद में तस्वीर को डिलिट कर दिया.
https://www.instagram.com/p/CNStzJXM905/
सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तस्वीर
रणधीर कपूर ने बाद में भले ही अपने नाती की तस्वीर डिलिट कर दी, पर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. फैंस करीना के दोनों बेटों की तस्वीर को देखकर काफी खुश हो रहे हैं. उन्हें उम्मीद है जल्द ही एक्ट्रेस भी अपने न्यू बॉर्न की फोटो शेयर करेंगी, साथ ही फैंस के बीच बच्चे का नाम भी साझा करेंगीं.
करीना ने शेयर की अपनी तस्वीर, की ये अपील
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक तस्वीर शेयर की है. एक्ट्रेस ने ओवरसाइज टी शर्ट पहन रखी है. करीना के टी शर्ट पर प्रोपेगेंडा लिख रखा है. तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘कोई प्रोपेगेंडा मत करो, केवल मास्क पहनों.’
https://www.instagram.com/p/CNR9iXFpy6c/
इन फिल्मों में दिखने वाली हैं करीना
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था. इस फिल्म में करीना कपूर ने इरफान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. फिल्म में करीना कपूर ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था. आने वाले दिनों में करीना लाल सिंह चड्ढा में भी दिखने वाली हैं, जिसमें उनके साथ आमिर खान भी होंगे. इसके अलावा खबर है कि जल्द ही एक्ट्रेस वीरे दी वेडिंग 2 में भी दिखेंगी.
Posted By: Shaurya Punj
