Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंची कंगना रनौत, हनुमान गढ़ी में लगायी झाड़ू, कहा- आओ मेरे राम!

1 / 1
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंची कंगना रनौत, हनुमान गढ़ी में लगायी झाड़ू, कहा- आओ मेरे राम!
फुल स्क्रीन में देखें

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंची कंगना रनौत, हनुमान गढ़ी में लगायी झाड़ू, कहा- आओ मेरे राम!

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हर भारतवासी उत्साहित है. कंगना रनौत अयोध्या पहुंच चुकी है और वहां से उन्होंने तसवीरें शेयर की है. फोटोज पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं.

कंगना रनौत अयोध्या पहुंच चुकी है. अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सिर्फ एक दिन बच गए है और इसे लेकर हर भारतवासी काफी उत्सुक है.

सुनहरी रेशम की साड़ी, सोने के आभूषणों और माथे पर बड़ी बिंदी लगाए हुए कंगना रनौत काफी खूबसूरत दिखी. एक्ट्रेस ने हनुमान गढ़ी में दर्शन किए और मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया.

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की है. तसवीरों में वो परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से मुलाकात करते दिखी.

फोटोज पोस्ट कर कंगना ने लिखा, आओ मेरे राम. आज परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से भेंट हुई, उनका आशीर्वाद लिया. उनके द्वारा आयोजित शास्त्रवत् सामूहिक हनुमान जी यज्ञ में भाग लिया. अयोध्या धाम में श्री राम के स्वागत में सब राममयी हैं. कल अयोध्या के राजा लम्बे वनवास के बाद अपने घर आ रहे हैं. आओ मेरे राम, आओ मेरे राम.

कंगना रनौत की फोटोज पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, जय श्री राम. एक अन्य मीडिया यूजर ने लिखा, इस शुभ दिन का हर किसी को इंतजार है.

कंगना ने अयोध्या में मीडिया से बात करते हुए कहा, “अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जगह-जगह भजन और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे हम ‘देव लोक’ में पहुंच गए हैं… जो लोग आना नहीं चाहते उनके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते. अभी अयोध्या में आकर बहुत अच्छा लग रहा है…”

कंगना के अलावा साउथ स्टार रजनीकांत, धनुष, विवेक ओबरॉय, मधुर भंडारकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए है. इसके अलावा इसमें शामिल कई दिग्गज स्टार्स भी शामिल होंगे.

कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म तेजस में नजर आई थी, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिला था. फिल्म में वो तेजस गिल के किरदार में नजर आई थी.

सिनेमाघरों में तेजस को ठंडी प्रतिक्रिया मिलने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर उपलब्ध है. ‘तेजस’ अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. कंगना की मूवी का प्रीमियर 5 जनवरी को ZEE5 पर होगा.

फिल्म इमरजेंसी में कंगना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. अपना पहला लुक भी वो शेयर कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >