काजोल ने अजय देवगन संग पहली मुलाकात को किया याद, कहा- जब हम मिले दोनों के पाटनर्स थे, ब्रेकअप किया फिर…

काजोल ने अजय देवगन संग पहली मुलाकात को याद किया. एक्ट्रेस ने कहा कि जब हमदोनों मिले थे, तब हमारे पाटनर्स हुआ करते थे. हालांकि काम करते-करते एक दूसरे से दोस्ती हुई और हम दोनों ने अपने-अपने पाटनर्स से ब्रेकअप कर डेटिंग शुरू की.

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के पावर कपल में से एक रहे हैं. अभिनेत्री, जो दो बच्चों न्यासा और युग के माता-पिता हैं, की शादी को 24 साल से अधिक हो गए हैं. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, सोशल मीडिया पर कपल की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है. हाल ही में अजय देवगन की भोला रिलीज हुई. पति की रिलीज को लेकर काजोल काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखी. उन्होंने सभी फैंस को फिल्म बार-बार देखने की गुजारिश की. अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ रोमांस की शुरुआत के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि अजय के साथ पहली बार कब मिली और कैसे दोनों की डेटिंग शुरू हुई.

पहली बार अजय से कैसे मिली काजोल

काजोल ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार अजय से फिल्म के सेट पर मिली थीं, तब वह किसी और को डेट कर रही थीं और अजय की भी कोई और गर्लफ्रेंड थी. एक साथ दोनों ने एक फिल्म में काम किया और दोनों दोस्त बन गए. बात करना शुरू कर दिया और अंततः “दोस्तों से थोड़ा अधिक” बनने के बाद दोनों ने अपने-अपने पाटनर्स से ब्रेकअप कर लिया. अपनी शादी की सफलता का राज खोलते हुए काजोल ने स्वीकार किया कि यह ‘आसान नहीं’ था. दो बच्चों की मां ने कहा कि इसमें हर दिन शादी पर काम करना और ‘बहुत सारा काम’ करना शामिल है.

शादी को लेकर क्या बोली काजोल

काजोल खुद को फिर से बदलने के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि शादी का काम करने में अपने साथी के बारे में ‘नई चीजें’ स्वीकार करना शामिल है. “लोग बढ़ते हैं, और लोग बदलते हैं,” उन्होंने कहा कि वह वैसी नहीं है, जैसी वह 21 साल की थी और न ही अजय वैसा ही है जैसा वह 30 साल का था. “हम अभी भी एक दूसरे को थोड़ा दिलचस्प पाते हैं.”

Also Read: Bholaa: इस बात पर दीपक डोबरियाल का छलका दर्द, कहा- भोला और ओमकारा से पहले… लोग मेरा सम्मान नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >