Gadar 2: सनी देओल के साथ इन अभिनेत्रियों ने काम करने से कर दिया था मना, लिस्ट में इस एक्ट्रेस का नाम सबसे ऊपर

Actress Refused To Work WithSunny Deol: सनी देओल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं. एक्टर की ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस ये देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि इस बार तारा सिंह हैंडपंप उखाड़ेंगे या नहीं...

Actress Refused To Work WithSunny Deol: सनी देओल इन-दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की रिलीज को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं. फिल्म 22 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है. दर्शकों को एक बार फिर से मेरा हिन्दुस्तान जिन्दाबाद था, जिन्दाबाद है और जिन्दाबाद रहेगा…की गूंज सुनाई देगी. बीते दिनों एक्टर बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में इसके प्रमोशन के लिए गए थे. सनी देओल आज ए लिस्ट अभिनेताओं में गिने जाते हैं, उनके साथ हर अभिनेत्री काम करना चाहती हैं, हालांकि एक वक्त था, जब बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिराइनें उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहती थी. कई ने तो उन्हें रिजेक्ट भी कर दिया था.

काजोल ने ठुकराई थी गदर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम काजोल का है. एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने खुलासा किया था कि सकीना का किरदार सबसे पहले काजोल को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा था कि, वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने किसी न किसी बहाने फिल्म को अस्वीकार कर दिया था. जबकि कुछ ने महसूस किया कि यह बहुत पुराने जमाने की थी. कईयों ने तो सनी देओल को अपने स्टैंडर्ड का नहीं समझा और गदर को मना कर दिया. हालांकि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सनी देओल संग काम करने से किया था मना

एश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. सभी स्टार्स उनके साथ काम करने के लिए मरते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. इन्होंने भी सनी के साथ काम करने से मना कर दिया था. इसकी वजह यह है कि पाजी की फिल्में ज्यादातर एक्शन वाली होती है और उसमें हिरोइन को तवज्जों नहीं मिलती. जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था.

माधुरी दीक्षित ने भी सनी देओल को किया था रिजेक्ट

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने लगभग हर एक्टर संग काम किया है. एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ त्रिदेव में काम किया था. ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई, लेकिन इसके बाद ये जोड़ी बड़े पर्दे पर कभी नहीं लौटी. इसको लेकर ये कहा जाता है कि सनी देओल को काफी गुस्सा आता है, इस वजह से माधुरी ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया. उनको डर था कि एक्टर की वजह उनकी छवि न खराब हो जाए.

गदर 2 में नहीं दिखेंगे ये चेहरे

‘गदर’ में तारा सिंह के दोस्त दरमियान सिंह का किरदार निभाने वाले विवेक शौक भी फिल्म में नहीं दिखेंगे. विवेक अब इस दुनिया में नहीं है. उनका निधन साल 2011 में हार्ट अटैक की वजह से हो गया था. वहीं, फिल्म में न्यूजपेपर एडिटर के कैरेक्टर में नजर आए मिथलेश चतुर्वेदी को भी आप मूवी में मिस करेंगे. उनका निधन पिछले साल ही हुआ है. इसके अलावा ओम पुरी जिन्होंने फिल्म में नैरेशन दिया था, अब वो भी हमारे बीच नहीं है. उनका निधन साल 2017 में हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >