Surya Grahan 2021 Date, India Timings Live Updates: भारत में अब दिखेगा सूर्यग्रहण, जानें कितने बजे ग्रहण होगा खत्म और किन राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव, जानें पूरी डिटेल्स…

Jyeshtha Amavasya, Surya Grahan 2021 Date and Time in India Live Updates: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरुवार यानी आज लग रहा है. यह दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होगा. शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा. ग्रहण काल पूरे 5 घंटे तक रहेगा. सूर्य ग्रहण के समय सभी नौ ग्रहों में से चार ग्रह एक ही राशि में मौजूद रहेंगे. वहीं बाकि के पांच ग्रह 5 अलग-अलग राशियों में मौजूद रहेंगे. वृषभ राशि में सूर्य, बुध, राहु और चंद्रमा रहेंगे. जबकि शुक्र मिथुन राशि में मंगल कर्क राशि में केतु वृश्चिक में शनि मकर में व गुरु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे. आइए जानते है सूर्य ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी…

Live Updates
9:11 PM. 10 Jun 21 3:41 PM. 10 Jun

यहां से देख सकेंगे लाइव रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा…

https://www.youtube.com/watch?v=Zg33ocBA0as

9:11 PM. 10 Jun 21 3:41 PM. 10 Jun

मकर राशि वालों पर पड़ेग इस ग्रहण का प्रभाव

मकर राशि के जातकों के लिए यह सूर्यग्रहण अशुभ रहेगा. मकर राशि पर पहले से ही शनि की साढ़ेसाती चल रही है और ऊपर से शनि जयंती के दिन ही सूर्यग्रहण मकर राशि वालों के लिए भारी है. इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है. जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो फ़िलहाल के लिए टाल दें. काम में व्यस्तता के चलते जीवनसाथी को समय नहीं दे पाने के कारण बेवजह झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. घुटनों में दर्द उभर सकता है. आर्थिक हानि होने के चांस हैं. माता पिता का आशीर्वाद जरूर लें. हार्ट के मरीज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें. सूर्य देव के मंत्र ॐ सूर्याय नमः का जाप ज़रूर करें.

9:11 PM. 10 Jun 21 3:41 PM. 10 Jun

इन राशियों के लिए शुभ है सूर्य ग्रहण

मेष, कर्क, मीन, धनु, वृश्चिक, कुंभ और कन्या राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ रहेगा. इस दिन माता पिता का आशीर्वाद लें. नंगी आंखों से सूर्य को देखने का प्रयास ना करें. भगवान सूर्य के मंत्रों द्वारा उनकी उपासना जरूर करें. दिन शुभ रहेगा.

9:11 PM. 10 Jun 21 3:41 PM. 10 Jun

इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

कनाडा के ज्यादातर स्काईवॉचर्स के अलावा कैरीबियन, यूरोप, एशिया और उत्तरी अफ्रीका की कुछ जगहों से भी लोग इस आंशिक सूर्य ग्रहण को देख पाएंगे. आप अपने इलाके में सूर्य ग्रहण के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए Nasa के Scientific Visualization Studio पर भी विजिट कर सकते हैं.

9:11 PM. 10 Jun 21 3:41 PM. 10 Jun

सूर्य ग्रहण का वृषभ राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण भारी रहने वाला है. इस दिन आपको विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. इस दिन सूर्य वृषभ राशि पर संचार करेगा. इसलिए वृषभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. शनि और सूर्य का योग आपके लिए ठीक नहीं है. दुर्घटना के आसार हैं. धन हानि हो सकती है. खान पान में अधिकता से बचें. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. किसी परिजन से अनबन हो सकती और रिश्ते बिगड़ सकते हैं. बासी खाने से परहेज करें. सूर्य मंत्र ॐ भास्कराय नमः का जाप अवश्य करें.

9:11 PM. 10 Jun 21 3:41 PM. 10 Jun

यहां से देखें लाइव सूर्य ग्रहण

https://www.youtube.com/watch?v=Zg33ocBA0as

मुख्य बातें

Jyeshtha Amavasya, Surya Grahan 2021 Date and Time in India Live Updates: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरुवार यानी आज लग रहा है. यह दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होगा. शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा. ग्रहण काल पूरे 5 घंटे तक रहेगा. सूर्य ग्रहण के समय सभी नौ ग्रहों में से चार ग्रह एक ही राशि में मौजूद रहेंगे. वहीं बाकि के पांच ग्रह 5 अलग-अलग राशियों में मौजूद रहेंगे. वृषभ राशि में सूर्य, बुध, राहु और चंद्रमा रहेंगे. जबकि शुक्र मिथुन राशि में मंगल कर्क राशि में केतु वृश्चिक में शनि मकर में व गुरु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे. आइए जानते है सूर्य ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >