Justin Bieber के फैन्स के लिए Vespa लायी 6.5 लाख का स्कूटर, जानें खूबियां

Justin Bieber X Vespa Scooter Price and Specifications – कैनेडियन पॉप स्टार जस्टिन बीबर के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर है. इटैलियन ऑटो कंपनी पियाजियो ने भारत में अपने पॉपुलर वेस्पा स्कूटर का जस्टिन बीबर एक्स एडिशन लॉन्च कर दिया है.

1 / 1
Justin Bieber के फैन्स के लिए Vespa लायी 6.5 लाख का स्कूटर, जानें खूबियां
फुल स्क्रीन में देखें

Justin Bieber के फैन्स के लिए Vespa लायी 6.5 लाख का स्कूटर, जानें खूबियां

Justin Bieber के फैन्स के लिए Vespa लायी 6.5 लाख का स्कूटर, जानें खूबियां

कैनेडियन पॉप स्टार जस्टिन बीबर के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर है. इटैलियन ऑटो कंपनी पियाजियो ने भारत में अपने पॉपुलर वेस्पा स्कूटर का जस्टिन बीबर एक्स एडिशन लॉन्च कर दिया है.

पियाजियो ने साल 2022 में सबसे पहले इस स्कूटर को ग्लोबली लॉन्च किया था, लेकिन अब इस स्कूटर को भारतीयों के लिए पेश कर दिया गया है. अगर आप जस्टिन बीबर के गाने सुनते हैं और उनके बड़े वाले फैन हैं तो इस Vespa के इस स्कूटर पर नजर डाल सकते हैं.

इटैलियन ऑटो ग्रुप पियाजियो की भारतीय सब्सिडियरी कंपनी पियाजियो व्हीकल्स ने भारत में अपने लोकप्रिय वेस्पा स्कूटर का जस्टिन बीबर एक्स एडिशन लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.45 लाख रुपये है.

पियाजियो व्हीकल्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कनाडाई गायक जस्टिन बीबर ने स्वयं इसका डिजाइन तैयार किया है. यह लिमिटेड एडिशन स्कूटर, कंप्लीटली बिल्ट-अप युनिट के रूप में भारत में इंपोर्ट किया जाएगा. इसे खरीदने के लिए पहले से ऑर्डर देना होगा.

पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा, हम भारत में जस्टिन बीबर एक्स वेस्पा को लाने को लेकर उत्साहित हैं जो बेहतरीन ड्राइव, जीवंतता और जोश का प्रतीक है. बीबर और वेस्पा दोनों की इसमें समान हिस्सेदारी है.

पियाजियो व्हीकल्स कंपनी के अनुसार, नये वेस्पा स्कूटर के जस्टिन बीबर एक्स एडिशन में क्लासिक 150 सीसी इंजन दिया गया है. इसे नवीनतम पर्यावरण नियमों के तहत तैयार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >