चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जेपी नड्डा ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- ‘2 मई को दीदी का जाना तय’

JP Nadda Latest News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को आठवे चरण के चुनाव प्रचार के सिलसिले में बंगाल में वर्चुअल जरिए से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि दो मई को ममता बनर्जी की विदाई तय है. नड्डा ने कहा कि दो मई को बंगाल से विकास का रोड़ा हट जाएगा और बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, उसके बाद बंगाल के लोगों को भी वे सारी सुविधाएं मिलेगी और उन सभी योजनाओं को लाभ मिलेगा, जो देश के अन्य राज्य के लोगों को मिल रहा है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को आठवे चरण के चुनाव प्रचार के सिलसिले में बंगाल में वर्चुअल जरिए से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि दो मई को ममता बनर्जी की विदाई तय है. नड्डा ने कहा कि दो मई को बंगाल से विकास का रोड़ा हट जाएगा और बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, उसके बाद बंगाल के लोगों को भी वे सारी सुविधाएं मिलेगी और उन सभी योजनाओं को लाभ मिलेगा, जो देश के अन्य राज्य के लोगों को मिल रहा है.

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बंगाल में एक वर्चुअल रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल में एक करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए हैं. मोदी ने महिलाओं का सशक्तिकरण किया है. जेपी नड्डा ने कहा कि 4,67 लाख करोड़ परिवार पांच लाख रुपये हेल्थ कवर दो मई को दे दिया जाएगा. मोदी जी किसान सम्मान निधि देना चाह रहे थे कि लेकिन ममता जी का अहम सामने आ गया है. बीजेपी की सरकार बनने के बाद ये पैसा उन्हें दिया जाएगा.

नड्डा ने कहा कि बंगाल में डबल इंजन की सरकार बना दें और विकास में रोड़ा को हटा दें. बंगाल को वह हर सुविधा मिलेगी, जो देश के दूसरे लोगों को मिल रही है. विकास की जगह बंगाल में तोलाबाजी होती है. दो मई के बाद बंगाल भष्टाचार मुक्त बंगाल बनेगा. किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनेंगे. जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ने दलितों को मुख्य धारा में लाने का काम बीजेपी ने किया गया. हमारे उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा को गोली मारी गई है, लेकिन वह फिर से सेवा में लगेंगे. उन्होंने कहा कि मालदा आना चाहता था कि लेकिन हेल्थ प्रोटोकॉल के कारण नहीं आ पाया है, लेकिन चुनाव के बाद वह आएंगे.

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का आठवां और आखिरी चरण 29 अप्रैल को होगा. इस दिन चार जिलों की 35 सीटों पर मतदान होगा. इस चरण के साथ ही सबसे बंगाल विधानसभा चुनाव का सबसे लंबा चुनाव समाप्त हो जाएगा. दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे. इस चरण में मालदा (6), मुर्शिदाबाद (11), कोलकाता (7) और बीरभूम (11) सीटों पर मतदान होंगे.

Also Read: Bengal Chunav 2021: ‘पश्चिम बंगाल अलग देश, ममता बनर्जी खुद को मानती हैं पीएम’- रैली में बोले शुभेंदु अधिकारी

Posted By: Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >