J. P. Nadda in Bengal LIVE: पश्चिम बंगाल में नड्डा, भाजपा नेताओं के काफिले पर हमले की घटना को केंद्र ने गंभीरता से लिया है, बोले गृह मंत्री अमित शाह

J. P. Nadda in Bengal LIVE: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर हमले हो रहे हैं. वर्ष 2021 के चुनाव में पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी भाजपा और वर्तमान में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच लगातार संघर्ष बढ़ रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गुरुवार (10 दिसंबर, 2020) को डायमंड हार्बर में हमला किया गया. जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले में कई कारों को क्षति पहुंची है. कथित तौर पर एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस संबंध में गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी, जिसके बाद ममता बनर्जी की सरकार से केंद्र ने रिपोर्ट मांगी है. उधर, नड्डा के काफिले पर हमले के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार और बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी की सर्वोच्च नेता ममता बनर्जी पर हमले तेज कर दिये हैं.

Live Updates
1:13 AM. 11 Dec 20 7:43 PM. 10 Dec

हमले में 8 बच्चे भी हुए घायल

भाजपा नेताओं के काफिले पर हुए हमले पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस हमले में 8 बच्चे भी घायल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके साथ हमेशा खड़ा रहेगा. मेरे बुलेटप्रूफ वाहन के विंडस्क्रीन पर ईंट का प्रभाव देखा जा सकता है. बुलेटप्रूफ वाहन की वजह से मैं बच गया.

10:50 PM. 10 Dec 20 5:20 PM. 10 Dec

पीयूष गोयल ने हमलावरों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की

भाजपा नेताओं के काफिले पर पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में हमला करने वाले गुंडों के खिलाफ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कठोरतम कार्रवाई की मांग की है.

10:50 PM. 10 Dec 20 5:20 PM. 10 Dec

बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले को केंद्र ने गंभीरता से लिया: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेताओं के काफिले पर गुरुवार को बंगाल के डायमंड हार्बर में हुए हमले की निंदा की. उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि केंद्र इस घटना को गंभीरता से ले रहा है.

10:50 PM. 10 Dec 20 5:20 PM. 10 Dec

हमले में घायल हुए मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय, लोकतंत्र के लिए शर्म की बात : जेपी नड्डा

बंगाल में भाजपा नेताओं के काफिले पर हुए हमले में मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय घोयल हो गये हैं. लोकतंत्र के लिए यह शर्म की बात है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये बातें कहीं हैं.

10:50 PM. 10 Dec 20 5:20 PM. 10 Dec

पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की मुकुल रॉय ने की मांग

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चल रहे भाजपा नेताओं के काफिले पर हुए हमले के बाद श्री रॉय ने यह मांग की है. मुकुल रॉय कभी ममता बनर्जी के बेहद करीबी हुआ करते थे.

10:50 PM. 10 Dec 20 5:20 PM. 10 Dec

नड्डा एवं भाजपा नेताओं के काफिले पर हमले पर बंगाल पुलिस का बयान

जेपी नड्डा एवं भाजपा नेताओं के काफिले पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपना बयान जारी किया. बंगाल पुलिस ने कहा है कि सभी लोग सुरक्षित हैं और स्थिति शांतिपूर्ण है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि असल में हुआ क्या था.

मुख्य बातें

J. P. Nadda in Bengal LIVE: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर हमले हो रहे हैं. वर्ष 2021 के चुनाव में पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी भाजपा और वर्तमान में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच लगातार संघर्ष बढ़ रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गुरुवार (10 दिसंबर, 2020) को डायमंड हार्बर में हमला किया गया. जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले में कई कारों को क्षति पहुंची है. कथित तौर पर एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस संबंध में गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी, जिसके बाद ममता बनर्जी की सरकार से केंद्र ने रिपोर्ट मांगी है. उधर, नड्डा के काफिले पर हमले के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार और बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी की सर्वोच्च नेता ममता बनर्जी पर हमले तेज कर दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >