आज के मजेदार जोक्स: नई नई शादी हुई … यहां देखें एक से बढ़कर एक जोक्स

1 / 1
आज के मजेदार जोक्स: नई नई शादी हुई …  यहां देखें एक से बढ़कर एक जोक्स
फुल स्क्रीन में देखें

आज के मजेदार जोक्स: नई नई शादी हुई … यहां देखें एक से बढ़कर एक जोक्स

Jokes of the Day, आज के मजेदार जोक्स: आज की दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोगों को हंसाना भी एक कला हो गई है. कहा जाता है कि लाफ्टर इज दी बेस्ट पॉलिसी, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसी का पिटारा, यहां देखें एक से बढ़कर एक जोक्स

लड़को को उस समय
सबसे ज्यादा गुस्सा आता है
जब ऑटो में 2 लड़कियों के बीच में लड़का बैठा हो
तब तीसरी लड़की के आने से
ऑटो वाला बोले भाई तू आगे आजा

यहां सत्य भी पराजित हो जाता है।
नई-नई शादी हुई हो और बीवी लौकी की सब्जी परोसकर
पूछे कैसे बनी है…
उस समय सत्य परेशान भी होता है
और पराजित भी होता है…

अमित का सिर फट गया, बंटी- यार, ये कैसे हो गया
अमित- अब क्या बताऊं यार,
मैं पहले जूते से ईंट फोड़ रहा था तभी
सुमित ने कहा कभी अपनी खोपड़ी भी काम में ले लिया करो,
फिर क्या खोपड़ी ही फूट गई

एक स्टूडेंट भगवान से बोला- 1 रुपए की कीमत 68 तक पहुंचा गई,
पेट्रोल की 80 तक, दूध की 50 और प्याज़ की 100 तक.
पर फिर भी आपका लाख-लाख शुक्र है भगवान,
पासिंग मार्क्स आज भी 35 ही हैं.

सुबह-सुबह पत्नी ने कहा – जल्दी से न्यूजपेपर दो…!
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो…!यह लो मेरा टैबलेट…!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा…!
अब पति सदमे में है…!

भिखारी- बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए।
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं।
मोनू- पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी- मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।

दो बातें हमेशा याद रखना
-मुश्किल से घबराना नहीं
-सर्दियों में नहाना नहीं!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >