आज के मजेदार जोक्स: यहां देखें एक से बढ़कर एक जोक्स

Jokes of the Day, आज के मजेदार जोक्स: आज की दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोगों को हंसाना भी एक कला हो गई है. कहा जाता है कि लाफ्टर इज दी बेस्ट पॉलिसी, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसी का पिटारा, यहां देखें एक से बढ़कर एक जोक्स

संता पेड़ पर उल्‍टे लटके हुए था,

बंता ने पूछा- क्‍या हो गया?

संता- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है,

कहीं पेट में ना चली जाए.!!!

संता- तुम क्यों रो रहे हो?

बंता- मेरे पडोसी रामू का हाथी मर गया है!

संता- तो तुम क्यों रो रहे हो, क्या तुम उस हाथी से बहुत प्यार करते थे?

बंता- नहीं!

संता- तो फिर तुम क्यों रो रहे हो?

बंता- मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है!

संता – भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है

बंता – अरे जाता हूँ

लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं

संता – क्यों भाई ?

कौन से स्कूल जाता है ?

बंता – कन्या पाठशाला

मरीज (डॉक्टर से) – मैं रोज 50 रुपये की दवाई ले रहा हूं

पर कोई फायदा नहीं हो रहा.. !

डॉक्टर – अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ.

इससे तुम्हे रोज 10 रुपये का फायदा होगा !!!

टीचर :- टिल्लू तुम बताओ, बड़े होकर क्या बनोगे ?

टिल्लू, शरमाते हुए : दूल्हा

टीचर :- अरे मेरा मतलब है, बड़े होकर क्या पाना चाहते हो ?

टिल्लू, शरमाते हुए : दुल्हन

टीचर :- उफ्फोह, मुझे बताओ, बड़े होकर ऐसा क्या करोगे जो तुमने अभी तक नहीं किया ?

टिल्लू, शरमाते हुए : जी टीचर, शादी!

शादी के 5 साल बाद…

वैलेंटाइन डे के दिन पति-पत्नी के लिए सफेद गुलाब लाया।

पत्नी- ये क्या सफेद गुलाब?

वैलेंटाइन पर तो रेड रोज देते हैं ना??

पति- अब जिंदगी में प्यार से ज्यादा शांति की जरूरत है।।

एक दिन भगवान ने एक

आदमी की मेमोरी डिलीट कर दी।

फिर उससे पूछा क्या तुम्हें कुछ याद है?

आदमी ने अपनी पत्नी का नाम

बता दिया…

भगवान हंसकर बोले-‘पूरा सिस्टम

फॉर्मेट कर दिया पर वायरस फिर

भी रह गया…’।।

सन्ता (अपनी मम्मी से)- मां खुशखबरी है,

हम दो से तीन हो गये हैं…

मां- बधाई हो बेटा, क्या हुआ है

बेटा या बेटी ?

सन्ता – ना बेटा और ना बेटी,

मैने दूसरी शादी कर ली है ।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >