Jokes of the Day, आज के मजेदार जोक्स: हुई पतिदेव की धुनाई … यहां देखें एक से बढ़कर एक जोक्स

1 / 1
Jokes of the Day, आज के मजेदार जोक्स: हुई पतिदेव की धुनाई …  यहां देखें एक से बढ़कर एक जोक्स
फुल स्क्रीन में देखें

Jokes of the Day, आज के मजेदार जोक्स: हुई पतिदेव की धुनाई … यहां देखें एक से बढ़कर एक जोक्स

Jokes of the Day, आज के मजेदार जोक्स: आज की दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोगों को हंसाना भी एक कला हो गई है. कहा जाता है कि लाफ्टर इज दी बेस्ट थेरेपी, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसी का पिटारा, यहां देखें एक से बढ़कर एक जोक्स

बॉयफ्रेंड – आज मैं अपने दोस्तों को बहुत याद कर रहा हूँ।
गर्लफ्रेंड – अरे सोना बेबी, मैं हुँ तो तुम्हारे पास, मैं आपके दोस्तों की कमी पूरी करुँगी।
बॉयफ्रेंड – सच्ची।
गर्लफ्रेंड – हाँ सोना।
बॉयफ्रेंड – चल फिर आज का मूवी का टिकट तू ले लिओ, मेरे पे पैसे नहीं है आज।

पत्नी – खिड़की पर परदे लगवा दो,
नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है…!
पति – एक बार उसे ठीक से देख लेने दो,
वो खुद ही परदे लगवा लेगा…!
फिर हुई पतिदेव की धुनाई…

पिता (बेटे से) – देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते,
यह ऐसी आदत हैं कि यदि इसमें आज जीतोगे, तो कल हारोगे
.परसों जीतोगे तो उसके अगले दिन फिर हार जाओगे…!
बेटा – बस पिताजी! मैं समझ गया,
आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा…!

संता बंता के घर गया…
वहां बंता की बीवी को देख कर बोला…
संता – तेरी और भाभी की जोड़ी तो ‘राम-सीता’ की जोड़ी है…!
बंता- कहां यार…? ना तो ये धरती में समाती है
और ना ही इसे कोई रावण ले जाता है…!!!

पत्नी ने ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया…
पति – बोलो क्या काम है?
पत्नी – कुछ नहीं,
बस अपनी ऊंगली की ताकत चेक कर रही थी…!!!

एक स्टूडेंट भगवान से बोला- 1 रुपए की कीमत 68 तक पहुंचा गई,
पेट्रोल की 80 तक, दूध की 50 और प्याज़ की 100 तक.
पर फिर भी आपका लाख-लाख शुक्र है भगवान,
पासिंग मार्क्स आज भी 35 ही हैं.

सुबह-सुबह पत्नी ने कहा – जल्दी से न्यूजपेपर दो…!
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो…!यह लो मेरा टैबलेट…!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा…!
अब पति सदमे में है…!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >