2024 के लिए JIO बना भारत का सबसे मजबूत ब्रांड, मुकेश अंबानी की कंपनी ग्लोबली इस स्थान पर

रिपोर्ट में कहा गया, दूरसंचार क्षेत्र में अपेक्षाकृत नयी जियो सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में उभरी है. इसका ब्रांड मूल्य उल्लेखनीय रूप से 14 प्रतिशत बढ़कर 6.1 अरब डॉलर होने के साथ ही उच्च ब्रांड शक्ति सूचकांक स्कोर 89.0 और संबंधित एएए ब्रांड रेटिंग भी है.

भारत के शीर्ष उद्योगपितयों में शुमार मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश का सबसे मजबूत ब्रांड बन गया है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जियो के बाद देश के सबसे मजबूत ब्रांड्स के रूप में जगह मिली है. ये तीनों देश के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे 25 मजबूत ब्रांड में शामिल हैं. जियो काे यह रैंकिंग ब्रांड फायनांस ग्लोबल 500 की 2024 की वैश्विक ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट में मिली है.

रिलायंस जियो वैश्विक रूप से 17वां सबसे मजबूत ब्रांड है, भारत में यह नंबर एक पर है. LIC और SBI ने भी टॉप 25 में जगह बनायी है. सूची में ये क्रमशः 23वें और 24वें नंबर पर हैं. इसके अलावा इस 500 ब्रांड की लिस्ट में टाटा, इन्फोसिस, महिंद्रा समूह, रिलायंस समूह, एचडीएफसी, इंडियन ऑयल और बजाज समूह जैसी कंपनियां भी जगह बनाने में कामयाब रही हैं.

Also Read: Cheapest Recharge: नंबर चालू रखने के लिए Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान्स कौन हैं? डालें एक नजर

रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार और डिजिटल इकाई जियो सबसे मजबूत भारतीय ब्रांड बनी हुई है. वह इस मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जैसी कंपनियों से आगे है.

ब्रांड फायनांस द्वारा प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट ‘ग्लोबल-500 2024’ के अनुसार, जियो ब्रांड फायनांस की 2023 की रैंकिंग में भी भारत की सबसे मजबूत ब्रांड रही थी.

Also Read: Jio के इस प्लान के आगे सब फेल! 44GB डेटा मात्र 219 रुपये में…

इस साल की रैंकिंग में जियो को वीचैट, यूट्यूब, गूगल, डेलॉयट, कोका-कोला और नेटफ्लिक्स की अगुवाई वाली सूची में 88.9 के ब्रांड मजबूती सूचकांक के साथ दुनिया के सबसे मजबूत ब्रांडों में 17वें स्थान पर रखा गया है.

एलआईसी को सूची में 23वें स्थान पर रखा गया है, इसके बाद एसबीआई 24वें स्थान पर है. यह ईवाई और इंस्टाग्राम जैसे ब्रांड्स से आगे है.

रिपोर्ट में कहा गया, दूरसंचार क्षेत्र में अपेक्षाकृत नयी जियो सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में उभरी है. इसका ब्रांड मूल्य उल्लेखनीय रूप से 14 प्रतिशत बढ़कर 6.1 अरब डॉलर होने के साथ ही उच्च ब्रांड शक्ति सूचकांक स्कोर 89.0 और संबंधित एएए ब्रांड रेटिंग भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >