Jharkhand खेल अकादमी कुश्ती को छोड़ अन्य खेलों में फेल, JSSPS में शामिल 10 गेम्स में हैं 329 कैडेट

झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी की ओर से 2015 के बाद 10 स्पोर्ट्स एकेडमी शुरू की गयी. इसमें 329 कैडेटों (खिलाड़ी) को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है. खिलाड़ियों ने 2017 से लेकर 2020 तक जिला से लेकर नेशनल स्तर तक कुल 845 पदक जीते हैं.

Jharkhand: होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की ओर से 2015 के बाद 10 स्पोर्ट्स एकेडमी शुरू की गयी. इसमें 329 कैडेटों (खिलाड़ी) को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है. इन खेलों के पिछले एक वर्ष के आंकड़ों को देखें, तो सबसे अधिक पदक कुश्ती में आये हैं. एक वर्ष में कुश्ती के कैडेटों ने 91 स्वर्ण पदक सहित कुल 93 पदक जीते हैं. वहीं सबसे खराब स्थिति साइकिलिंग, आर्चरी, फुटबॉल और ताइक्वांडो की रही है.

नेशनल लेवल पर पिछड़ रहे हैं खिलाड़ी

कुल पदकों की बात करें, तो इन खिलाड़ियों ने 2017 से लेकर 2020 तक जिला से लेकर नेशनल स्तर तक कुल 845 पदक जीते हैं. 2020 के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पदकों की संख्या घट गयी है. जेएसएसपीएस अधिकारियों की मानें, तो इसके पीछे का मुख्य कारण कोरोना है. कैडेटों की ट्रेनिंग नियमित नहीं होने के कारण उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा है. पिछले दो वर्षों में नये कैडेटों का चयन भी नहीं किया गया है. इसका असर उनके परफॉर्मेंस पर नजर आ रहा है.

Also Read: ICC T20 Rankings: सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर बरकरार, राहुल और कोहली टॉप 15 में
कुश्ती में बेहतर हैं कैडेट

जेएसएसपीएस के नौ खेल एकेडमी में कुल 153 बालिका और 176 बालक कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इनके अलावा कुल 104 कैडेटों को वर्तमान में केवल फिजिकल ट्रेनिंग दी जा रही है. पिछले एक वर्ष में कुश्ती में राज्यस्तर पर कुल 91 स्वर्ण पदक सहित 93 पदक आये हैं. एथलेटिक्स में राज्य स्तर पर 16 पदक, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण सहित कुल तीन पदक हैं. आर्चरी, साइकिलिंग, फुटबॉल, ताइक्वांडो, स्विमिंग, बॉक्सिंग और शूटिंग में कैडेटों का औसत प्रदर्शन रहा है. सभी खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर कुल 26 पदक आये हैं.

2021-22 में 281 पदक आये

वर्ष 2017 से लेकर 2020 तक नौ खेल एकेडमी के कैडेटों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 845 पदक अपने नाम किये थे. इनमें 376 स्वर्ण, 239 रजत और 230 कांस्य पदक शामिल हैं, लेकिन इसके बाद कोविड का संक्रमण शुरू हुआ और प्रशिक्षण बंद हो गया. 2021-22 में पदकों की संख्या घट कर 281 हो गयी. इनमें 152 स्वर्ण, 71 रजत और 58 कांस्य पदक शामिल हैं.

Also Read: T20 World Cup: रोहित शर्मा ने बताया पाकिस्तान के खिलाफ कैसे खेलेगी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप जीतने का लक्ष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >