शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई तीसरे चरण की वोटिंग
रांची : झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. राज्य के 19 जिलों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई. इस दौरान मतदाताओं में वोट को लेकर काफी उत्साह देखा गया. वहीं, पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण नक्सल प्रभावित बूथों में भी ग्रामीण बेखौफ वोटिंग करते दिखे.
दोपहर एक बजे तक की वोटिंग प्रतिशत
हजारीबाग के छह प्रखंड में वोटिंग की स्थिति
प्रखंड : वोटिंग प्रतिशत
चुरचू : 62.44
इचाक : 55.02
विष्णुगढ़ : 52.41
डाडी : 59.00
टाटीझरिया : 50.65
दारू : 55.30
सरायकेला-खरसावां जिले के पांच प्रखंड में वोटिंग की स्थिति
प्रखंड : वोटिंग प्रतिशत
सरायकेला : 69.22
खरसावां : 64.94
कुचाई : 60.59
राजनगर : 65.70
गम्हरिया : 62
साहिबगंज जिले के तीन प्रखंड में वोटिंग की स्थिति
प्रखंड : वोटिंग प्रतिशत
उधवा : 65.01
तालझारी : 60.71
मंडरो : 63.89
बोकारो जिला के दो प्रखंड में वोटिंग की स्थिति
प्रखंड : वोटिंग प्रतिशत
चंद्रपुरा : 53.95
नावाडीह : 65.92