Jharkhand News : हथियार के बल पर गोड्डा में साध्वी से गैंगरेप, आरोपी कुख्यात अपराधी दीपक राणा गिरफ्तार

Jharkhand News : गोड्डा (नीरभ किशोर) : गोड्डा जिले में एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि हथियार के बल पर अपराधियों ने साध्वी के साथ गैंगरेप किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में पुलिस ने आज सुबह कुख्यात अपराधी दीपक राणा को उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया है.

गोड्डा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 36 वर्षीया साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. बताया जाता है कि अपराधी दीपक राणा और उसके गैंग के चार सदस्यों ने हथियार के बल पर साध्वी के साथ बीती रात सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक साध्वी बोकारो की रहने वाली बतायी जाती हैं. जनवरी माह में वे बनारस से गोड्डा आश्रम आयी हैं.

अपराधी दीपक राणा के खिलाफ पहले से आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. हत्या, लूट, रंगदारी, जमीन से जुड़े मामले में दीपक राणा आरोपी है. बताया जा रहा है कि दीपक राणा हाल के दिनों में ही जेल से बाहर आया है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update :
रांची के सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव, रिम्स के पेइंग वार्ड में हुए भर्ती, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या हुई 52620

सदर प्रखंड की रानीडीह पंचायत की ये घटना है. जहां बीती रात हथियार बंद चार लोगों ने साध्वी के साथ गैंगरेप किया. पहले से आपराधिक चरित्र का दीपक राणा मामले का मास्टरमाइंड बताया जाता है. पुलिस ने उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दाखिल की एक और याचिका, जानिए क्या है मामला ?

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >