Jharkhand News : हजारीबाग के बहोरनपुर से चोरी हुई भगवान बुद्ध की दुर्लभ मूर्तियां बरामद, तीन लोग गिरफ्तार, छापामारी जारी

Jharkhand News, Hazaribagh News, हजारीबाग न्यूज : झारखंड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड के बहोरनपुर पुरातात्विक स्थल की खुदाई से निकली भगवान बुद्ध की चोरी हुई दो मूर्तियां बरामद हो गई हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य की तलाश में छापामारी जारी है. आपको बता दें कि गुरहेत पंचायत के मुखिया महेश तिग्गा ने पिछले दिनों एसपी कार्तिक एस को मूर्ति चोरी की जानकारी दी थी. इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच की जा रही थी.

हजारीबाग जिले के बहोरनपुर खुदाई स्थल पर 1-4 का पुलिस बल तैनात किया गया था. बारी-बारी से 1-4 के पुलिस बल दिन-रात ड्यूटी कर रहे थे. इसके अलावा तीन ग्रामीणों को भी सुरक्षा में रखा गया था. इसके बावजूद दो मूर्तियों की चोरी हो गई थी. चोरी की घटना के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और चोरी हुई मूर्तियों को बरामद कर लिया गया. इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में छापामारी जारी है.

Also Read: हजारीबाग में भगवान बुद्ध की दुर्लभ मूर्तियों की चोरी, एसपी बोले-लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

पुरातात्विक विभाग की खुदाई में बौद्ध के भूमि स्पर्श की दुर्लभ 13 मूर्तियां मिली हैं. इनमें दो मूर्तियां चोरी हो गई थीं. भिक्षु धम्म रक्षित नेशनल प्रेसिडेंट नामो तास भगवतो अरहतो सम्मासुबुद्धस ने हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद से बहोरनपुर खुदाई स्थल की चहारदीवारी करने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि इस जगह को संरक्षित किया जाए. इस पर उपायुक्त ने इस बाबत आश्वासन दिया था कि प्रशासन इस दिशा में पहल करेगा.

Also Read: देखरेख के अभाव में खुले में पड़ी हैं बुद्ध की मूर्तियां, खतरे में हजारीबाग का ऐतिहासिक अवशेष

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >