राजधानी रांची का उस इलाके में जहां एक तरफ, झारखंड विधानसभा भवन है, तो दूसरी तरफ झारखंड हाईकोर्ट, वहीं झारखंड का सचिवालय भी है और वहीं भगवान जगन्नाथ का मंदिर भी है. इसके बावजूद इस क्षेत्र में रह रहे लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है. आलम यह है कि लोगों को पीने के पानी के लिए रतजगा करना पड़ रहा है.
Video: पानी के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं राजधानी रांची के लोग

Video: पानी के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं राजधानी रांची के लोग
Copied link
रांची के धुरवा स्थित जगन्नाथपुर में लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं. आलम यह है कि लोगों को पीने के पानी के लिए रतजगा करना पड़ रहा है. हैरानी इस बात की है कि यह राजधानी का कोई आम इलाका नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र में झारखंड विधानसभा भवन, झारखंड हाईकोर्ट, झारखंड सचिवालय और भगवान जगन्नाथ का मंदिर भी है.