Jharkhand News : गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड में अदालत आज सुनायेगी फैसला, विकास तिवारी समेत पांच हैं दोषी

Jharkhand News : हजारीबाग : गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव समेत तीन लोगों की हत्या मामले में आज अदालत फैसला सुनायेगी. पिछले 11 सितंबर को हजारीबाग एडीजे-6 की अदालत ने विकास तिवारी समेत पांच आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया था.

Jharkhand News : हजारीबाग : गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव समेत तीन लोगों की हत्या मामले में आज अदालत फैसला सुनायेगी. पिछले 11 सितंबर को हजारीबाग एडीजे-6 की अदालत ने विकास तिवारी समेत पांच आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया था.

गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव समेत तीन लोगों की हत्या मामले में दोषी विकास तिवारी पलामू जेल में है, जबकि संतोष और राहुल देव पांडे हजारीबाग जेल में बंद हैं. दिलीप साहू और विशाल कुमार सिंह को दोषी करार दिये जाने के साथ ही पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. इससे पहले वे जमानत पर थे.

आपको बता दें कि 2 जून 2015 को हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े कोर्ट में पेशी के लिए आए सुशील श्रीवास्तव, कमाल खान एवं ग्यास खान की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एके-47 से हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में विकास तिवारी, संतोष पांडेय, शम्भू नाथ तिवारी, राहुल देव पांडेय, दिलीप साव, विकास साव, विशाल सिंह, प्रदीप पासवान व यूपी के शूटर राज सिंह समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था.

Also Read: Jharkhand News : किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर मिलनेवाले सोलर पंप मामले में जांच समिति गठित, पढ़िए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने क्यों दिया जांच का आदेश ?

11 सितंबर को एडीजे-6 की अदालत ने हत्या के आरोपी विकास तिवारी, संतोष पांडेय, राहुल देव पांडेय, दिलीप साव और विशाल सिंह को दोषी करार दिया, जबकि आरोपी शम्भूनाथ तिवारी को रिहा कर दिया गया था. इसके साथ ही फैसले की तारीख 22 सितंबर तय की गयी थी.

हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में 2 जून 2015 को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव समेत तीन लोगों की हत्या में एके-47 का उपयोग किया गया था. इस मामले में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव की सुरक्षा में तैनात 19 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया था.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >