Jharkhand News : दिवाली पर डांस के दौरान हुए विवाद में पीट-पीट कर मार डाला, 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी गिरफ्तार

दिवाली पर नाच-गान के बाद विजय पहान और सुखू महतो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. विजय पहान ने सुखू महतो के साथ हाथापाई कर दी. इसके बाद रात में सुखू महतो ने अपने भाई शिबू महतो के साथ मिलकर विजय पहान की डंडे से पिटाई कर दी थी. इससे उसकी मौत हो गयी थी.

Jharkhand News, खूंटी न्यूज (चंदन कुमार) : झारखंड के खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा में रविवार की रात गांव के ही विजय पहान (26 वर्ष) की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने हत्या के आरोपी सुखू महतो और शिबू महतो को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों आरोपी भाई हैं. बताया जाता है कि दिवाली के मौके पर नाच-गान के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद प्रतिशोध में पीट-पीट कर विजय पहान को मौत के घाट उतार दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दीपावली के मौके पर नाच-गान के बाद विजय पहान और गांव के ही सुखू महतो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसमें विजय पहान ने सुखू महतो के साथ हाथापाई कर दी थी. इसके बाद रात में सुखू महतो ने अपने भाई शिबू महतो के साथ मिलकर विजय पहान के घर के पास उसकी डंडे से पिटाई कर दी थी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी. घटना के बाद आरोपी दोनों भाई फरार हो गये थे.

Also Read: Jharkhand News: रांची में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर,12 नवंबर को इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक करेगा आत्मसमर्पण

अगले दिन सोमवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. वहीं हत्या के आरोपी सुखू महतो और शिबू महतो को गांव में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया है. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रीतम राज, प्रदीप सवैया, सहायक अवर निरीक्षक कृष्णकांत मेहता समेत अन्य शामिल थे.

Also Read: Chhath Puja 2021 : झारखंड का एक ऐसा गांव, जहां छठ में पैसरा धान से ही बनाया जाता है खरना का प्रसाद

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >