Jharkhand News : झारखंड में एक शख्स को पीट-पीट कर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश, 3 आरोपी गिरफ्तार

पंकज चौधरी की मौत की खबर पाकर आक्रोशित ग्रामीण तपकारा थाना के पास जमा हो गए. वे मृतक के परिवार को मुआवजा देने, उसके दिव्यांग बच्चों को पेंशन तथा पत्नी को विधवा पेंशन और आवास देने की मांग कर रहे थे.

Jharkhand News, खूंटी न्यूज (सतीश कुमार शर्मा) : झारखंड के खूंटी जिले के तपकारा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल तपकारा निवासी पंकज चौधरी(45 वर्ष) की रविवार की सुबह रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. इस मामले में तीन आरोपियों इश्तियाक मियां उर्फ ताजो, नाजिर अन्सारी व सुहैल आलम को गिरफ़्तार कर लिया गया है. इनके विरुद्ध तपकारा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पंकज चौधरी की मौत की खबर पाकर आक्रोशित ग्रामीण तपकारा थाना के पास जमा हो गए. वे मृतक के परिवार को मुआवजा देने, उसके दिव्यांग बच्चों को पेंशन तथा पत्नी को विधवा पेंशन और आवास देने की मांग कर रहे थे. सूचना पाकर विधायक कोचे मुंडा भी तपकारा पहुंचे. उन्होंने ने भी मौके पर उपस्थित डीडीसी अरुण कुमार सिंह मुंडा, एसडीओ सैयद रियाज अहमद से पीड़ित परिवार को मुआवजा आदि देने की मांग की. डीडीसी व एसडीओ ने कहा कि घटना मर्माहत करने वाली है. प्रशासन के स्तर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी. प्रशासन द्वारा तत्काल पीड़ित परिवार को विधायक कोचे मुंडा की उपस्थिति में 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गयी.

Also Read: Mann Ki Baat : मन की बात में बोले पीएम मोदी, झारखंड के बिरसा मुंडा के आंदोलन से डरने लगी थी ब्रिटिश हुकूमत

पंकज अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे दिव्यांग हैं. एक बेटी अभी नौवीं कक्षा में पढ़ती है. अब परिवार का गुजारा कैसे चलेगा, इसकी चिंता परिवार वालों को है. आपको बता दें कि मौत की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे, ताकि माहौल को शांत कराया जा सके. वरीय अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. पुलिस इस मामले में रेस हुई और मारपीट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: Jharkhand News : बंद कर दिया गया बेसहारा व अनाथ बच्चों के लिए खोला गया गुरुकुल, शिक्षा विभाग ने दिया ये हवाला

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >