Jharkhand Naxal News: झारखंड पुलिस ने किया नक्सलियों का मुख्यालय ध्वस्त, बंकर समेत कई सामान बरामद

सेंट्रल कमेटी के तीन नक्सली और एक-एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, अनल और असीम मंडल सहित अन्य नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना पर झारखंड पुलिस 11 फरवरी से इलाके में लगातार अभियान चला रही है

कोल्हान के सरजामबुरू में भाकपा माओवादी नक्सलियों के मुख्यालय को झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर ने मिल कर ध्वस्त कर दिया है. झारखंड पुलिस की टीम बुधवार को पहली बार वहां पहुंची. सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को नक्सलियों द्वारा तैयार किया गया बंकर सहित कई सामान मिले हैं. पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

साथ ही वहां सीआरपीएफ के साथ मिल कर झारखंड पुलिस ने संयुक्त कैंप भी तैयार किया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरजामबुरू वर्ष 2017-18 से नक्सलियों का मुख्यालय रहा है. झारखंड पुलिस पहली बार वहां तक पहुंची है. इस कारण नक्सली पीछे हटने को विवश हुए और वहां से भाग निकले. अब आगे इलाके में नक्सलियों के सफाये के लिए अंतिम लड़ाई बाकी है.

उल्लेखनीय है कि इलाके में सेंट्रल कमेटी के तीन नक्सली और एक-एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, अनल और असीम मंडल सहित अन्य नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना पर झारखंड पुलिस 11 फरवरी से इलाके में लगातार अभियान चला रही है. लेकिन वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी. क्योंकि हर रास्ते में नक्सलियों ने लैंड माइंस और आइइडी लगा रखा था. एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर, आइजी अभियान एवी होमकर के नेतृत्व में चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने 27 मई से नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन आरंभ किया गया था. इसके बाद पुलिस को नक्सलियों के मुख्यालय को ध्वस्त कर वहां कैंप स्थापित करने में सफलता मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >