सारंडा में नक्सलियों का फिर तांडव, IED ब्लास्ट के बाद एयरटेल टावर और जेनसेट जलाए

Jharkhand Naxal News: सारंडा जंगल में नक्सलियों ने फिर तांडव मचाया है. एयरटेल टावर और जेनसेट को आग के हवाले कर दिया गया है. नक्सलियों ने ग्रामीणों को जंगल जाने से रोका है. सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया. आईईडी विस्फोट में एक जवान शहीद और दो घायल हुए हैं.

Jharkhand Naxal News, राधेश सिंह राज, (चाईबासा/मनोहरपुर): पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सलियों का आतंक एक बार फिर सर चढ़ कर बोल पड़ा. प्रतिशोध सप्ताह के दौरान शुक्रवार रात 8 बजे, जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में स्थित एयरटेल मोबाइल टावर को नक्सलियों ने निशाना बनाया. ग्रामीणों के अनुसार लगभग 15 हथियारबंद, वर्दीधारी नक्सली गांव पहुंचे और टावर के नीचे लगे जेनसेट व मशीनों में आग लगा दी. देखते ही देखते पूरा उपकरण जलकर खाक हो गया. इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

नक्सलियों ने ग्रामीणों के जंगल जाने पर लगायी रोक

स्थानीय लोगों ने बताया कि नक्सलियों ने टावर जलाने के बाद ग्रामीणों को जंगल जाने से भी मना किया है. माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे का उद्देश्य संचार तंत्र को ध्वस्त करना और सुरक्षा बलों की गतिविधियों की जानकारी क्षेत्र से बाहर नहीं जाने देना है.

Also Read: घाटशिला उपचुनाव को लेकर सीईओ सख्त, अधिकारियों को दिया ये निर्देश, बुर्जुर्गों के लिए होगा खास इंतजाम

सारंडा में नक्सली गतिविधि तेज

पिछले कुछ दिनों में सारंडा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां तेज हो गई हैं. हाल ही में तीन जगहों पर आईईडी विस्फोट किए गए थे, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज दिल्ली में हो रहा है. नक्सली विस्फोट के कारण अब तक तीन हाथियों की भी मौत हो चुकी है.

सारंडा के आसपास के इलाकों में खौफ का माहौल

लगातार हो रही नक्सली घटनाओं के कारण सारंडा जंगल और आसपास के इलाकों में खौफ का माहौल है. वहीं, सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

Also Read: मेडिकल छात्रा से दरिंदगी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, बोले– ममता सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >