Jharkhand Naxal Latest News : टेरर फंडिंग में एनआईए को थी 15 लाख के इनामी नक्सली मुकेश गंझू की तलाश, चतरा पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

Jharkhand Naxal Latest News, Chatra News, चतरा (दीनबंधु) : 15 लाख का इनामी दुर्दांत नक्सली मुनेश्वर उर्फ मुकेश गंझू ने आज शुक्रवार को विधिवत आत्मसमर्पण किया. एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा व सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन बासन, एसएसपी निगम प्रसाद, एसडीपीओ अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारियों के समक्ष उसने सरेंडर किया. पत्रकार हत्याकांड व कोयलांचल में टेरर फंडिंग समेत दर्जनों मामलों में वह शामिल था. पुलिस व राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को इसकी तलाश थी. सरेंडर के बाद नक्सली मुकेश ने कहा कि संगठन उद्देश्य से भटक गया है.

नक्सली मुकेश गंझू प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमो था. वह रिजनल कमांडर था. इसके सरेंडर करने से टीएसपीसी नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है. पत्रकार हत्याकांड व कोयलांचल में टेरर फंडिंग समेत दर्जनों मामलों में वह शामिल था. पुलिस व राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को इसकी तलाश थी.

Also Read: Jharkhand Naxal News : झारखंड में नक्सली संगठन टीएसपीसी को बड़ा झटका, 15 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुकेश गंझू ने किया सरेंडर

चतरा के एसपी ऋषभ झा ने कहा कि आत्मसमर्पण नीति के तहत इसे जल्द लाभ मिलेगा. नक्सली मुकेश ने कहा कि उद्देश्य से संगठन भटक गया है. दूसरे फरार नक्सलियों से भी मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की.

Also Read: Chatra Naxal News : चतरा के 15 लाख के इनामी टीएसपीसी उग्रवादी मुकेश गंझू का आत्मसमर्पण, ये बड़े नक्सली भी कर सकते हैं सरेंडर

मुकेश बचपन में ही भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ गया था. शुरुआत में वह सांस्कृतिक मंडली का सदस्य था. फिर उसने धीरे-धीरे संगठन में अपनी पैठ बढ़ायी. इसके बाद काफी दिनों तक माओवादी संगठन में सक्रिय रहा. वर्ष 2005 में उसने उसने ब्रजेश गंझू के साथ टीएसपीसी संगठन बनाया और करीब 15 वर्ष तक इसमें सक्रिय रहा. 11 मई 2016 को हुई पत्रकार इंद्रदेव यादव की हत्या में भी मुकेश नामजद अभियुक्त है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >