Jharkhand Weather Forecast: लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Jharkhand Weather Forecast Live Updates Today: आईएमडी ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं आज भी राज्य के कुछ भागों में बारिश के आसार हैं. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
2:22 AM. 4 May 23 8:52 PM. 3 May

लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

घाटशिला में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाये रहे. क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. 2 मई की शाम में लगभग एक घंटे तक बारिश हुई. इससे मौसम सुहावना हो गया. हालांकि बारिश के दौरान बिजली गुल रही. मौसम में हुए बदलाव से लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं. लोगों को सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान हैं. अनुमंडल अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लोग इलाज के लिए पहुंचने लगे हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि, अगले दो-तीन दिनों तक सतही हवा के साथ वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है.

2:22 AM. 4 May 23 8:52 PM. 3 May

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठने के बाद बदला रांची का मौसम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठने के बाद रांची का मौसम बदल गया है. दिन में तेज धूप थी, लेकिन शाम होने के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं.

2:22 AM. 4 May 23 8:52 PM. 3 May

रांची और जमशेदपुर का तापमान बढ़ा, पलामू का घटा

झारखंड की राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. वहीं, डालटेनगंज का तापमान गिर गया है. रांची का पारा 2 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर का 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जबकि डालटेनगंज का पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस घट गया है. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री, जमशेदपुर का 4.9 डिग्री और डालटेनगंज का 8.7 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है.

2:22 AM. 4 May 23 8:52 PM. 3 May

रांची, पाकुड़, साहिबगंज में कुछ देर में वज्रपात के साथ वर्षा की चेतावनी

रांची, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले एक से तीन घंटे में वर्षा और वज्रपात होने वाला है. मौसम केंद्र रांची की ओर से तात्कालिक चेतावनी जारी कर यह जानकारी दी गयी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वज्रपात के साथ-साथ कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है.

Jharkhand Weather Forecast LIVE

2:22 AM. 4 May 23 8:52 PM. 3 May

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में अगले 1 से 3 घंटे में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

मौसम केंद्र, रांची की मानें तो पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में अगले 1 से 3 घंटे में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी देखी जा सकती हैं. ऐसे मौसम विभाग ने लोगों के सतर्क किया है.

Jharkhand Weather Forecast LIVE

2:22 AM. 4 May 23 8:52 PM. 3 May

पश्चिमी सिंहभूम में अगले 1-3 घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम में अगले 1 से 3 घंटे में गर्जन के साथ बारिश होगी. वज्रपात की भी आशंका है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी देखी जा सकती हैं. ऐसे मौसम विभाग ने लोगों के सतर्क किया है.

Jharkhand Weather Forecast LIVE Today

मुख्य बातें

Jharkhand Weather Forecast Live Updates Today: आईएमडी ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं आज भी राज्य के कुछ भागों में बारिश के आसार हैं. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >