Injuried people are helped at the street near the scene in Seoul, South Korea, early Sunday, Oct. 30, 2022. South Korean officials said around 50 people were in cardiac arrest and a number feared dead after being crushed by a large crowd pushing forward on a narrow street during Halloween festivities in the capital Seoul. AP/PTI(AP10_29_2022_000262A)
Copied link
Jharkhand Weather Forecast Live Updates: आईएमडी ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं आज भी राज्य के कुछ भागों में बारिश के आसार हैं. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
9:21 PM. 2 May 239:21 PM. 2 May
पाकुड़ में अगले 1-3 घंटे में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक पाकुड़ में भी अगले 1 से 3 घंटे में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी देखी जा सकती हैं. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के सतर्क किया है.
9:21 PM. 2 May 239:21 PM. 2 May
झारखंड के इन जिलों में आज बारिश का आसार, वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू में अगले 1 से 3 घंटे में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के सतर्क किया है.
9:21 PM. 2 May 239:21 PM. 2 May
झारखंड में और गिरा तापमान, गर्मी में ठंड का एहसास
झारखंड में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह बदला हुआ है कि गर्मी में भी ठंड का एहसास हो रहा है. ज्यादातर जिलों का तापमान 30 डीग्री के नीचे जा चुका है. आज झारखंड में सबसे अधिकतम तापमान, 34 डिग्री डालटेनगंज में दर्ज किया गया है. वहीं, सबसे न्यूनतम तापमाान 17.3 डिग्री रांची में दर्ज हुआ. आइए जानते हैं कि आज झारखंड के विभिन्न जिलों का क्या तापमान है?
9:21 PM. 2 May 239:21 PM. 2 May
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
झारखंड में खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें, बिजली के खंभों से दूर रहें और किसान अपने खेत में ना जाएं. सभी से कहा गया है कि मौसम सामान्य होने तक की प्रतिक्षा करें.
9:21 PM. 2 May 239:21 PM. 2 May
सतही हवा के साथ बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका
मौसम में बदलाव के कारण झारखंड के विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट आई है. मई महीने में जहां लोग गर्मी से बेहाल रहते थे, वहीं इस साल मई में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग ने आज भी बारिश के आसार जताए हैं. इसके अलावा वज्रपात की भी आशंका है. सतही हवाएं भी देखी जा सकती है.
1:09 PM. 2 May 231:09 PM. 2 May
झारखंड में बदला हुआ है मौसम का मिजाज
झारखंड में बीते दिनों मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है. सोमवार को कई जगह गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. वहीं रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ था. कई जगह बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इस आसमानी बिजली ने 6 बच्चों की जान ले ली.
मुख्य बातें
Jharkhand Weather Forecast Live Updates: आईएमडी ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं आज भी राज्य के कुछ भागों में बारिश के आसार हैं. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.