Jharkhand News : रामचंद्र चंद्रवंशी चुने गये सर्वश्रेष्ठ विधायक,झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित

22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का 21वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस रामचंद्र चन्द्रवंशी को बिरसा मुण्डा स्मृति उत्कृष्ट विधायक सम्मान देंगे, वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी पुरस्कार चयनित पदाधिकारियों व कर्मचारियों को देंगे.

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के आवासीय कार्यालय में आज शनिवार को विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से रामचंद्र चंद्रवंशी को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया. इन्हें झारखंड विधानसभा के 21‍वें स्थापना दिवस (22 नवंबर) पर बिरसा मुण्डा स्मृति उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2021 से सम्मानित किया जायेगा. इस मौके पर विधानसभा के चयनित कर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा.

झारखंड के स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्टीफन मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, आनन्द मोहन, विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया. बिरसा मुण्डा स्मृति उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2021 का पुरस्कार रामचन्द्र चन्द्रवंशी को दिया जायेगा.

Also Read: Bharat Bandh : झारखंड में नक्सलियों ने मचाया तांडव, बम ब्लास्ट कर उड़ाये रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनों के रूट बदले

कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी सम्मान 2021 झारखंड विधानसभा के इन पदाधिकारियों व कर्मचारियों को दिया जायेगा.

रामनिवास दास, संयुक्त सचिव

नीलेश कुमार सिंह, अवर सचिव

रोशन किड़ो, प्रशाखा पदाधिकारी

सुभाष कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी

उमेश कुमार गुप्ता, अनुसेवक

Also Read: Swachh Survekshan Awards 2021 : 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों में झारखंड बना नंबर 1

22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का 21वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा. इस अवसर पर आयोजित समारोह में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस रामचंद्र चन्द्रवंशी को बिरसा मुण्डा स्मृति उत्कृष्ट विधायक सम्मान देंगे, वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी पुरस्कार चयनित पदाधिकारियों व कर्मचारियों को देंगे.

Also Read: झारखंड में आयोगों व प्राधिकरणों के खाली पद कब तक भरे जायेंगे, हाईकोर्ट ने शपथ पत्र के जरिए मांगा जवाब

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >