Jharkhand Crime News : खूंटी में अपराधियों ने धारदार हथियार से की बुजुर्ग की हत्या, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Crime News, Khunti News, खूंटी (चन्दन कुमार) : झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध की हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के ही चरक स्वांसी (70 वर्ष) के रूप में की गयी है. उसकी हत्या धारदार हथियार से वार कर की गयी है. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मुरहू थाना की पुलिस सूचना मिलने के बाद आज शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि रात में सभी खाना खाकर सो गये थे. अगले दिन शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में शव पड़ा हुआ मिला. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी.

Also Read: Jharkhand News : पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी सखी सहेली

परिजनों के अनुसार चरक स्वांसी की गोली मारकर हत्या की गयी है. हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि गोली नहीं मारी गयी है, बल्कि धारदार हथियार से वार कर हत्या को अंजाम दिया गया है. इस संबंध में मुरहू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

Also Read: Jharkhand Naxal Breaking News : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, घायल कोबरा बटालियन का जवान खतरे से बाहर, सर्च अभियान जारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >