Jharkhand Budget 2025 Reactions: हेमंत सोरेन ने कहा संतुलित बजट, बाबूलाल मरांडी बोले- खोखला और घिसा-पिटा

Jharkhand Budget 2025 Reactions: झारखंड बजट 2025-26 पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. किसके लिए बजट दूरदर्शी है और किसके लिए खोखला, यहां पढ़ें.

Jharkhand Budget 2025 Reactions: झारखंड विधानसभा में सोमवार को पेश किये गये 1,45,400 करोड़ रुपए के बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दी है. सत्ता पक्ष ने संतुलित और दूरदर्शी सोच वाला बजट करार दिया है, तो विपक्ष ने इसे खोखला और घिसा-पिटा दिशाहीन बजट बताया है.

पूंजीगत खर्च में वृद्धि सरकार की बड़ी उपलब्धि – हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बजट पेश किये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया है. यह एक संतुलित बजट है. उन्होंने कहा कि पूंजीगत खर्च में वृद्धि हुई है. यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है. हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बजट हर वर्ग के लिए है. सरकार आने वाले दिनों में ऐसा काम करेगी कि जो लोग इस बजट में छूट गये हैं, उन्हें भी शामिल किया जा सके.

खोखला, घिसा-पिटा बजट, दूरदर्शिता का अभाव : बाबूलाल मरांडी

मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस बजट की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि यह खोखला, घिसा-पिटा और दिशाहीन बजट है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बजट में दूरदर्शिता का घोर अभाव दिखता है.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

जनादेश को अपमानित करने वाला है बजट – बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता ने कहा कि इससे न राज्य की बेरोजगारी दूर होने वाली है, न गरीबी दूर होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनावी घोषणाओं को धरातल पर उतारने में यह बजट पूरी तरह विफल साबित हुआ है. मरांडी ने कहा कि यह जनादेश को अपमानित करने वाला बजट है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

लोगों की आशाओं और सपनों के अनुरूप है बजट – केशव महतो

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि बजट झारखंड के लोगों की आशाओं और सपनों के अनुरूप है. यह अबुआ बजट है. इसमें समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. बजट में सरकार की दूरदर्शी सोच दिखती है. अबुआ बजट को बनाने में झारखंड की जनता ने अपने विचार सरकार से साझा किये थे. यह जनता का बजट है.

झारखंड बजट की खबरें यहां पढ़ें

‘बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि से राज्य के विकास को मिलेगी गति’

केशव महतो कमलेश ने कहा कि बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि राज्य के विकास को गति देगा. बिना कोई टैक्स लगाये राज्य की आमदनी और खर्च का वित्तीय संतुलन बजट में साफ दिखा. स्थापना एवं योजना व्यय का 37:63 का अनुपात बताता है कि सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है.

राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 145400 करोड़ रुपए का बजट

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार (3 मार्च 2025) को वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. 1,45,400 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए उन्होंने कई बड़ी और अहम घोषणाएं कीं.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Budget 2025: मंईयां सम्मान योजना के लिए 13363.35 करोड़ रुपए का प्रावधान

Jharkhand Budget 2025: झारखंड के वित्त मंत्री ने पेश किया 145400 करोड़ का बजट, ये हैं प्रमुख घोषणाएं

झारखंड सरकार का आय-व्यय का ब्योरा : सेंट्रल टैक्स से मिलते हैं 32.35 प्रतिशत पैसे, कहां-कहां होता है खर्च, यहां देखें

Jharkhand Budget 2025: मंईयां सम्मान का दिखा असर, इस विभाग का 95 फीसदी बढ़ गया बजट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >