टिनप्लेट के विस्तार से 1000 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार
हेमंत सोरेन ने कहा कि जब हमने उद्योग नीति का अनावरण किया था, तब टाटा स्टील ने कहा था कि वह अपनी कंपनी का विस्तारीकरण करेगी. कोरोना के दौरान कई चुनौतियां थीं. बावजूद इसके, हमने राज्य में आर्थिक गतिविधि को बनाये रखने और उद्योगों के साथ-साथ आम जीवन भी सामान्य बनाये रखने का भरसक प्रयास किया. जिस उद्योग नीति को लेकर हम आगे बढ़े, उसके कई बेहतर परिणाम देखने को मिले. टिनप्लेट का एक्सपैंशन प्रोजेक्ट उन्हीं में से एक है. इसके पहले भी बोकारो की एक सीमेंट फैक्ट्री एक्सपैंशन की स्थिति में थी. लेकिन, वे अपने उद्योग को बड़ा नहीं कर पाये. लेकिन, हमारी उद्योग नीति का लाभ उसे मिला और अब उसने अपने कारोबार का विस्तार करलिया. टाटा स्टील इस प्रोजेक्ट में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. इसमें प्रत्यक्ष रूप से 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा.