ग्रामीणों ने डीआरएम से की मुंड़ा गढ़ा में अंडरपास बनवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : रांची के नामकुम स्थित मुंडा गढ़ा और राधा कृष्ण मंदिर कॉलोनी के लोगों ने डीआरएम से मुलाकात कर अंडरपास बनाने की मांग की. इस दौरान ज्ञापन भी सौंपा. बता दें कि रेलवे द्वारा रास्ता बंद किये जाने के विरोध में मंगलवार की शाम क्षेत्र के लोगों ने रांची-पुरुलिया मार्ग को घंटों जाम रखा था. इसी के तहत बुधवार को मुंडा गढ़ा ग्रामसभा के सदस्यों ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मिलकर अंडरपास बनवाने के लिए ज्ञापन सौंपा. सदस्यों ने बताया कि मुंडा गढ़ा एवं राधा कृष्ण मंदिर कालोनी में 500 परिवार रहता है. रेलवे के पोल संख्या 415/7 से 415/27 के बीच अंडरपास एवं सड़क नहीं रहने की वजह से धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम के अलावा बीमारी एवं बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है. सावन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में रेलवे लाइन पार कर नदी का जल लेने जाते हैं जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. लाइन पार करने के दौरान कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है. सदस्यों में अमरनाथ मुंडा, कुणाल सिंह, समीर सिंह, पिंकी कच्छप, पिंकी सांगा, पप्पू मुंडा, मार्शल सोय मुरम आदि शामिल थे.