रांची में कलयुगी बहू का खौफनाक चेहरा: बीमार ससुर का मुंह दबाकर किया कत्ल, CCTV ने खोला राज

Ranchi Crime News: रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर में एक बहू ने अपने 8-10 साल से बेड पर पड़े लकवाग्रस्त ससुर डॉ. केपी गुप्ता की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी निकिता ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और तकिये का कवर धो दिया, लेकिन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

Ranchi Crime News, रांची: राजधानी रांची के पंडरा स्थित विद्यानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक बहू ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर अपने वृद्ध और बीमार ससुर की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला निकिता को हिरासत में ले लिया है. एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है.

संदिग्ध मौत और सीसीटीवी का डिजिटल ‘जाल’

मृतक डॉ. केपी गुप्ता होम्योपैथी के डॉक्टर थे और पिछले 8-10 वर्षों से पैरालाइसिस (लकवा) के कारण बेड पर थे. उनके पुत्र सौरभ ने पिता की देखभाल के लिए उनके कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था, जिसका एक्सेस उनके मोबाइल पर था. शनिवार दोपहर करीब 2:40 बजे अचानक कैमरा बंद हो गया, जिससे सौरभ और उसकी मां को शक हुआ. जब वे घर पहुंचे, तो डॉ. गुप्ता अचेत अवस्था में मिले और उनकी मौत हो चुकी थी.

Also Read: झारखंड में परिवहन सेवाओं का होगा विस्तार, सरकार ने MVI के 21 नए पदों के सृजन को दी हरी झंडी

साक्ष्य मिटाने की शातिराना कोशिश

पुलिस जांच में सामने आया कि बहू निकिता ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूतों को नष्ट करने की पूरी कोशिश की. उसने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया, लेकिन वह यह भूल गई कि फुटेज पहले ही क्लाउड और पति के मोबाइल में सेव हो चुकी थी. दामाद मृणाल रंजन के अनुसार, निकिता ने हत्या में प्रयुक्त तकिये के कवर को उतारकर धो दिया और उसे सुखाने के लिए रख दिया, जबकि तकिये को छत पर फेंक दिया ताकि वह जांच टीम की नजर में न आए.

पुलिस की तत्परता और गिरफ्तारी

शुरुआती जांच में पुलिस का शक निकिता के व्यवहार और घर के सदस्यों के बयानों पर गया. डिजिटल साक्ष्यों और घटनास्थल से बरामद साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने निकिता को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है. मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने बेहद चालाकी से घटना को अंजाम दिया था, लेकिन तकनीक ने उसकी पोल खोल दी.

Also Read: Hazaribagh: दनुआ घाटी में आधा दर्जन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >