Jharkhand Breaking News Live: मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम हेमंत सोरेन, विपक्षी एकजुटता पर हुई चर्चा

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के LIVE सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:23 AM. 16 May 23 10:53 PM. 15 May

झारखंड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की तारीख बढ़ी

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए नामांकन की तारीख 25 मई, 2023 तक बढ़ा दी गयी है. इससे पहले दो से 15 मई, 2023 तक ही निर्धारित थी. अब नामांकन प्रपत्र की स्क्रूटनी 26 और 27 मई तक की जाएगी. वहीं, नामांकन के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 30 मई को होगा. सात जून को मेरिट लिस्ट का प्रकाशन और 12 जून तक मेरिट लिस्ट के अनुरूप छात्रों का एडमिशन होगा. 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए राज्य भर से हजारों आवेदन प्राप्त हुए हैं. विस्तृत दिशा-निदेश को जेईपीसी के वेबसाईट पर अपलोड किया गया है जिसे jepc.jharkhand.gov.in पर देखा जा सकता है तथा जहां से अभ्यर्थी नामांकन के लिए दिशा-निदेश एवं नामांकन फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं.

4:23 AM. 16 May 23 10:53 PM. 15 May

गुमला में ऑटो पलटने से एक बच्चे की मौत, 4 घायल

डुमरी (गुमला), प्रेम प्रकाश : गुमला से 65 किमी दूर डुमरी थाना के बेलटोली एवं चिरैया सड़क मार्ग में ऑटो पलटने से पांच वर्षीय अर्थ उरांव की मौत हो गयी. वहीं, चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों में चार वर्षीय सुशांत उरांव के सिर में चोट लगी है. वहीं, 11 वर्षीय रोशन उरांव का पैर टूट गया. इसके अलावा पांच वर्षीय आर्यन उरांव के हाथ और पैर में चोट लगी है और तीन वर्षीय विकल्प उरांव को हल्की चोट लगी है. सभी घायल बच्चे बेलटोली गांव के हैं. सभी घायलों को तत्काल ग्रामीणों की मदद से सीएचसी डुमरी लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुशांत, आर्यन एवं रोशन को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

4:23 AM. 16 May 23 10:53 PM. 15 May

सिमडेगा में पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को पीट- पीट कर मार डाला

सिमडेगा (मो इलियास) : बानो थाना क्षेत्र की बांकी पंचायत स्थित पाड़ो गांव में एक बेटे ने अपनी 60 वर्षीय वृद्ध मां कलावती देवी की पीट-पीट कर मार डाला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटे विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. वहीं, मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि बेटा विनोद कुमार सिंह अपनी मां से पैसा मांग रहा था. नहीं देने पर उसने मां की पिटाई शुरू कर दी. जिससे वह बेहोश हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद विनोद फरार हो गया. कुछ देर बाद उसका बड़ा बेटा जब घर आया, तो मां को बेहोश पाया. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही कलावती देवी ने दम तोड़ दिया.

4:23 AM. 16 May 23 10:53 PM. 15 May

मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम हेमंत सोरेन, विपक्षी एकजुटता पर हुई चर्चा

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर उन्हें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई दी. वहीं, विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा भी की. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वर्तमान एवं भविष्य के राजनीतिक परिदृश्यों पर भी चर्चा हुई.

4:23 AM. 16 May 23 10:53 PM. 15 May

पोरबंदर- सांतरागाछी कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में मिला एक व्यक्ति का शव

चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम) : ट्रेन संख्या (12950) सांतरागाछी- पोरबंदर कविगुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक रेल यात्री का शव शौचालय में बरामद हुआ. बाद में शव को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा गया है. इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, कविगुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एच-वन में एक रेल यात्री भौमिक कुमार पटेल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ संतरागाछी से पोरबंदर के लिए सफर कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने परिजनों को बताकर शौचालय गये थे, लेकिन काफी देर तक जब शौचालय से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों ने शौचालय का दरवाजा पहुंचकर काफी आवाज किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद अन्य यात्रियों ने मिलकर शौचालय का दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि भौमिक पटेल अचेत अवस्था में शौचालय में गिरे पड़े हैं. इसके बाद ट्रेन के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई. बाद में जब गाड़ी चक्रधरपुर स्टेशन पहुंची, तो चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के डॉ नंदिनी ने भौमिक पटेल की जांच की. जांच के बाद डॉक्टर ने भौमिक पटेल को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद शव ट्रेन से चक्रधरपुर स्टेशन पर उतारा गया. बाद में चक्रधरपुर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया. इधर, इस घटना की सूचना के बाद चक्रधरपुर के गुजराती समाज के लोग पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएं.

4:23 AM. 16 May 23 10:53 PM. 15 May

पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ में नक्सली बंदी का दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

सोनुआ (पश्चिमी सिंहभूम) : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा चतरा में हुए मुठभेड़ एवं सुरक्षा बलों द्वारा चलायी जा रही नक्सल विरोधी अभियान के विरोध में 15 मई को बुलाई गयी उतर भारत बंद का असर पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ क्षेत्र में देखने को मिला. नक्सली बंदी के कारण सोमवार की सुबह से ही बाजार और दुकानें बंद रही. वहीं, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. नक्सली बंदी को देखते हुए पुलिस मुस्तैद दिखी.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के LIVE सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >