JAC Board 12th Result LIVE: इंटर साइंस में रामगढ़ की दिव्या अव्वल, सीएम हेमंत सोरेन ने सभी छात्रों को दी बधाई

JAC Board 12th Result 2023 LIVE Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक के साथ-साथ इंटर साइंस का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट अलग से जारी होगा. रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट और जरूरी गाइडलाइंस जैक ने जारी कर दिये हैं. जैसे ही जैक अध्यक्ष रिजल्ट की घोषणा करेंगे, स्टूडेंट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com का लिंक एक्टिवेट कर दिया जायेगा. स्टूडेंट्स वहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. JAC Board 12th Result 2023 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
11:36 PM. 23 May 23 6:06 PM. 23 May

मैट्रिक और इंटर साइंस में पास छात्रों को सीएम ने दी बधाई

सीएम हेमंत सोरेन ने मैट्रिक और इंटर साइंस में पास छात्रों को बधाई दी. सीएम ने कहा कि झारखंड एकेडमिक कॉउन्सिल बोर्ड मैट्रिक और इंटर (साइंस) परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. आप सभी नित नई ऊंचाइयों को छुएं, यही कामना करता हूं. इस अवसर पर सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई देता हूं.

11:36 PM. 23 May 23 6:06 PM. 23 May

रामगढ़ GM +हाई स्कूल की छात्रा इंटर साइंस में टॉप

रामगढ़ GM +हाई स्कूल की छात्रा दिव्या कुमारी ने 98 प्रतिशत के साथ इंटर में टॉप किया है. इसके अलावा खुशी कुमारी, प्रियंका घोष और पवन कुमार राणा के नाम भी टॉपरों की लिस्ट में शामिल हैं.

11:36 PM. 23 May 23 6:06 PM. 23 May

झारखंड बोर्ड इंटर साइंस में कितने बच्चे फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड

कुल परिक्षार्थियों की संख्या- 73833

फर्स्ट करने वाले छात्रों की संख्या- 54481

सेकेंड करने वाले छात्रों की संख्या- 5634

थर्ड करने वाले छात्रों की संख्या- 15

11:36 PM. 23 May 23 6:06 PM. 23 May

झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट जारी, 81.45 प्रतिशत छात्र पास

झारखंड बोर्ड ने इंटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 81.45 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं.

JAC 12th Result Released: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

11:36 PM. 23 May 23 6:06 PM. 23 May

रिजल्ट अनाउंस करने के लिए शिक्षा विभाग के सचिव पहुंचे जैक भवन

रिजल्ट जारी करने के लिए सभी तैयारियां पूरी है. शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार भी मुख्य अतिथि के तौर पर जैक भवन में मौजूद हैं. जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो के साथ सचिव के रवि कुमार भी जैक के रिजल्ट की घोषणा करेंग.

11:36 PM. 23 May 23 6:06 PM. 23 May

JAC 12th Result 2023: ग्रेडिंग सिस्टम

80% and Above: A+ Excellent

60% to 80%: A Very Good

45% to 60%: B Good

33% to 45%: C Average

Below 33%: D Marginal

मुख्य बातें

JAC Board 12th Result 2023 LIVE Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक के साथ-साथ इंटर साइंस का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट अलग से जा��ी होगा. रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट और जरूरी गाइडलाइंस जैक ने जारी कर दिये हैं. जैसे ही जैक अध्यक्ष रिजल्ट की घोषणा करेंगे, स्टूडेंट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com का लिंक एक्टिवेट कर दिया जायेगा. स्टूडेंट्स वहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. JAC Board 12th Result 2023 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >