धनबाद में सुबह-सुबह लाखों की चोरी, छठ घाट पर अर्घ्य देने गए थे बीसीसीएल के कर्मचारी

माया कुमारी के घर से छह लाख रुपए मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए नकद चोर ले गए. तिलवा देवी के घर से नौ लाख की ज्वेलरी और दो लाख रुपए नकद की चोरी हुई है. वहीं, कॉलेजकर्मी सुनीता देवी के घर से एक जोड़ी पायल और 10 हजार रुपए की चोरी हुई है.

धनबाद में सोमवार सुबह-सुबह लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि सुबह में लोग अर्घ्य देने के लिए छठ घाट पर गए थे. इधर चोरों ने इनके घरों से कम से कम तीन लाख रुपए कैश और 15 लाख रुपए की ज्वेलरी की चोरी कर ली. घटना बाघमारा थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल कॉलोनी में हुई है. कॉलोनी में रहने वाले तीन बीसीसीएलकर्मियों के घर चोरी हुई है. बीसीसीएल हॉस्पिटल में काम करने वाली माया कुमारी, तिलवा देवी और बाघमारा कॉलेज में काम करने वाली सुनीता देवी के घर में एक साथ चोरी हुई है. माया कुमारी के घर से छह लाख रुपए मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए नकद चोर ले गए. तिलवा देवी के घर से नौ लाख की ज्वेलरी और दो लाख रुपए नकद की चोरी हुई है. वहीं, कॉलेजकर्मी सुनीता देवी के घर से एक जोड़ी पायल और 10 हजार रुपए की चोरी हुई है. इस तरह तीनों घरों से कुल तीन लाख रुपए नकद और 15 लाख रुपए की ज्वेलरी की चोरी गई है.

छठ घाट से घर लौटे, तो चोरी का पता चला

छठ घाट से लौटने के बाद तीनों को पता चला कि उनके घरों में चोरी हो गई है. तत्काल सभी इसकी सूचना पुलिस को दी. बाघमारा और बरोरा थाना की पुलिस सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. सभी भुक्तभोगियों ने कहा कि वे लोग छठ घाट गए थे. इसी दौरान चोरी हुई है. पुलिस से इन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी हो और उनके सामानों की बरामदगी की जाए.

Also Read: धनबाद : अंगारपथरा में बीसीसीएल के लैब में तीन लाख की चोरी, खिड़की तोड़ कर चोरों ने घटना को दिया अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >