जया बच्चन ने नव्या नवेली के पॉडकास्ट में किया खुलासा, बताया शादी से पहले बिग बी ने रख दी थी ये बड़ी शर्त

नव्या नवेली के पॉडकास्ट में जया बच्चन ने बताया कि शादी से पहले बिग बी ने उनके सामने क्या शर्त रखी थी. एक्ट्रेस ने कहा, बिग बी ने उनसे कहा था कि वो ऐसी पत्नी नहीं चाहते जो 9-5 वाली जॉब करें. बता दें कि अगले साल अमिताभ बच्चन और जया की शादी को 50 साल हो जाएंगे.

What The Hell Navya: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन किसी ना किसी वजह से वो सुर्खियों में रहती है. नव्या का पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ में वो हर बार ऐसी चीज लेकर आती है, जो चर्चा का विषय बन जाता है. लेटेस्ट पॉडकास्ट में नव्या की नानी और एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने बताया कि शादी से पहले बिग बी ने उनके सामने एक शर्त रखी थी.

जया बच्चन का खुलासा

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह दोनों फैंस उन्हें पसन्द करते है. अगले साल दोनों की शादी को 50 साल हो जाएंगे. जी हां, 50 साल. इस बीच नव्या नवेली के पॉडकास्ट में जया ने बताया कि शादी से पहले बिग बी ने उनके साम���े क्या शर्त रखी थी. जया ने कहा, उन्होंने अक्टूबर के महीने में शादी करने का फैसला किया था क्योंकि उस दौरान उनके सारे प्रोजेक्ट खत्म हो जाते. एक्ट्रेस ने कहा, बिग बी ने उनसे कहा था कि वो ऐसी पत्नी नहीं चाहते जो 9-5 वाली जॉब करें. वह चाहते थे कि जया काम करें, लेकिन हर दिन नहीं. साथ ही कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स भी करें सही लोगों के साथ करें.

जया बच्चन ने कही ये बात

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में जया बच्चन ने ये भी कहा कि, मुझे कोई समस्या नहीं है अगर आपके (नव्या) बिना शादी के भी बच्चा है, मुझे वास्तव में कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि, किसी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए शारीरिक आकर्षण बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि, हमारे समय के दौरान हम प्रयोग नहीं कर सके, लेकिन आज की पीढ़ी करती है और क्यों नहीं करें.

Also Read: जया बच्चन बोलीं- बिना शादी भी मां बन सकती है नव्या नवेली नंदा, स्टारकिड के पॉडकास्ट में कही ये बड़ी बात

जया- अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में

जया बच्चन की फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दिखेंगी. इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और धर्मेंद्र है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. वहीं, अमिताभ बच्चन की अपकमिंग मूवी ऊंचाई है, जो अगले महीने रिलीज होगी. इसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीत चोपड़ा, सारिका, डैनी, नीना गुप्ता जैसे बड़े कलाकार है. पिछली बार बिग बी फिल्म गुडबॉय में नजर आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >