Jaya Bachchan: ऐसा क्या हुआ जो पैपराजी पर भड़की जया बच्चन? नव्या नवेली दिखी एक्ट्रेस के साथ, VIDEO

लैक्मे फैशन वीक में जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा के साथ पहुंची. इस दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिससे एक्ट्रेस काफी नाराज हो जाती है. दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स रिएक्शन दे रहे है.

हाल ही में अमिताभ बच्चन के 80वें बर्थडे पर जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति में आई थी. इस दौरान बिग बी से एक्ट्रेस ने अपने प्यार का खास तरीके से इजहार किया था. इस बीच एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें वो अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के साथ दिखी. इस दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिसकी वजह से एक्ट्रेस बहुत गुस्सा हो गई.

जया बच्चन का वायरल वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो नव्या नवेली नंदा के साथ मुंबई में लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन पहुंची. इस दौरान पैपराजी जैसे ही उनकी तसवीरें लेने लगते है, इसपर वो नाराज हो जाती है. पैपराजी की तरफ देखकर एक्ट्रेस कहती है, ‘आप लोग कौन हैं? आप लोग मीडिया से हैं?

जया बच्चन हुई नाराज

जया बच्चन का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें पैपराजी उनकी तसवीरें लेते समय ठोकर खा जाता है. इसे देखकर एक्ट्रेस कहती है, सर्व यू वेल. इसके आगे वो कहती है, मुझे आशा है कि आप दोगुने और गिर जाओगे. वायरल वीडियो ट्विटर यूजर तेजी से शेयर कर रहे और साथ ही इसपर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हर बात पर इतना गुस्सा क्यों. एक अन्य यूजर ने लिखा, पैपराजी को इनके पीछे जाना ही नहीं चाहिए.

नव्या का पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या

जया बच्चन औऱ नव्या नवेली नंदा के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती है. नव्या के पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या में एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए थे. पॉडकास्ट के एक एपिसोड में नव्या ने श्वेता और जया से पूछा, मैं बचपन में कैसी थी? इसका जवाब देते हुए श्वेता बच्चन ने उन्हें ‘बिग बिजीबॉडी’ और ‘बहुत बड़ा झूठा’ कहा. तुम कभी परेशान नहीं करती थी लेकिन खूब नखरे करती थी.

Also Read: नव्या नवेली नंदा ने नानी जया बच्चन और मां श्वेता के साथ शेयर की खूबसूरत फोटो, सुहाना खान ने किया ये कमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >