Jawan Box Office Collection Day 14: 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने इंज दूर है जवान, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

शाहरुख खान की 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 518 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और सिनेमाघरों में अब भी इसका जलवा बरकरार है. ग्लोबल मार्केट में फिल्म ने 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है. इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का जमकर प्यार मिला.

Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 518 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. एटली द्वारा निर्देशित, जवान में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं.

जवान ने सभी भाषाओं में अपने 14वें दिन भारत में 10 करोड़ की कमाई की. फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन 518.28 करोड़ हो गया है. हाल ही में जवान चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

इस बीच वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. 14 दिनों में इसने 907.54 करोड़ रुपये कमाए. ‘जवान’ अब वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है.

भारत में जवान का पहले हफ्ते का कलेक्शन 389.88 करोड़ (हिंदी: 347.98 करोड़, तमिल: 23.86 करोड़ और तेलुगु: 18.04 करोड़) है.

जवान ने 9वें दिन 19.1 करोड़, 10वें दिन 31.8 करोड़, 11वें दिन 36.85 करोड़, 12वें दिन 16.25 करोड़ और 13वें दिन 14.4 करोड़ कमाए.

जवान की सफलता के लिए अपना उत्साह साझा करते हुए, शाहरुख ने कहा था, “यह एक जश्न है. हमें किसी फिल्म के साथ वर्षों तक रहने का मौका कम ही मिलता है.

एसआरके ने कहा, इस फिल्म में बहुत सारे लोग शामिल थे, खासकर दक्षिण के लोग जो मुंबई आकर बस गए और पिछले चार सालों से मुंबई में रह रहे हैं और इस फिल्म के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, जो अब तक का सबसे कठिन काम है.

जवान 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर के रूप में प्रस्तुत, जो “एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा को रेखांकित करती है, जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है.”

फिल्म में शाहरुख विक्रम राठौड़ और उनके बेटे आजाद की दोहरी भूमिका में हैं. इसमें दीपिका पादुकोण और संजय दत्त भी विशेष भूमिका में हैं. फिल्म की शूटिंग पुणे, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, राजस्थान और औरंगाबाद में की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >