JAC Board Result 2023: कब जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, यहां देखें अपडेट

JAC Board Result 2023: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के नतीजे भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. झारखंड बोर्ड रिजल्ट से जुडे़ ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.

JAC Board 10th 12th Result 2023 Updates:  झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. अब इन परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कक्षाओं के नतीजे भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. झारखंड बोर्ड रिजल्ट से जुडे़ ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.

JAC Board 10th 12th Result 2023 Updates:   इसी हफ्ते आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जल्द जेएसी झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2023 जारी किया जाएगा. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो झारखंड बोर्ड इस सप्ताह जेएसी 10वीं और 12वीं साइंस के रिजल्ट को लेकर घोषणा करेगा.

JAC Board 10th 12th Result 2023 Updates:   इन स्टेप्स से चेक करें झारखंड बोर्ड रिजल्ट

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट – ja-c.jharkhand.gov.injac.nic.injacresults.com या jharresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें – जेएसी झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम या झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2023
स्टेप 3: लॉग-इन विवरण दर्ज करें- रोल नंबर, जन्म तिथि
स्टेप 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करने पर आपका जेएसी झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: जेएसी झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 डाउनलोड करके भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें.

JAC Board 10th 12th Result 2023 Updates:   10वीं व 12वीं टॉपर्स की लिस्ट होगी जारी

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज शाम तक जारी किया जा सकता है. बता दें कि रिजल्ट की साथ ही 10वीं व 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी.

JAC Board 10th 12th Result 2023 Updates:  एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टूडेंट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे. वहीं, एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए JHA10Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा. वहीं, 12वीं रिजल्ट के लिए JHA12Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >