बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री : झारखंड, बिहार व बंगाल के 14 ठिकानों पर तीसरे दिन IT की रेड, दस्तावेज जब्त

गिरिडीह : गिरिडीह के मंझलाडीह स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के झारखंड, बिहार और बंगाल के कुल 14 ठिकानों पर आईटी की रेड तीसरे दिन भी जारी है. सूत्रों के अनुसार आईटी की टीम ने इस दौरान बंगाल के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण को जब्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार आईटी टीम में कुल 60 अधिकारी व कर्मी शामिल हैं, जो कागजातों को खंगाल रहे हैं. शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे आईटी के अधिकारी गिरिडीह के बरमसिया स्थित दफ्तर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए.

बालमुकुंद स्पंज आयरन के द्वारा शेल कंपनियों में निवेश किया गया है. इसी को लेकर आईटी टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों की मानें, तो गिरिडीह के अलावा बिहार के पटना, बिहटा, बंगाल के कोलकाता समेत अन्य ठिकानों पर तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह से भी कार्रवाई जारी है.

इस दौरान कंपनी के द्वारा बड़े पैमाने पर शेल कंपनियों में निवेश करने की जानकारी अधिकारियों को मिली है. इसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार टीम में कुल 60 अधिकारी व कर्मी शामिल हैं, जो कागजातों को खंगाल रहे हैं. शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे आईटी के अधिकारी गिरिडीह के बरमसिया स्थित दफ्तर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए.

तीसरे दिन मंझालाडीह स्थित फैक्ट्री से सभी अधिकारी बरमसिया स्थित दफ्तर पहुंच गए हैं और यहीं से जांच की प्रकिया शुरू की है. इधर, दफ्तर में सिर्फ वैसे लोगों को प्रवेश करने की इजाजत दी जा रही है, जो दफ्तर में कार्य कर रहे हैं. बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है.

रिपोर्ट : मृणाल, गिरिडीह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >