पापा बनने वाले हैं हार्दिक पांड्या, इंस्टाग्राम पर शेयर की नताशा के साथ तसवीरें, दोनों की शादी के भी चर्चे

Natasha stankovic- बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि वो पिता बनने वाले हैं. दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई सेलिब्रिटीज ने घर आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर बधाई दी है. वहीं दोनों के फैन भी लगातार नताशा और हार्दिक को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasha stankovic) टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं. हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि वो पिता बनने वाले हैं. दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई सेलिब्रिटीज ने घर आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर बधाई दी है. वहीं दोनों के फैन भी लगातार नताशा और हार्दिक को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Also Read: नताशा ने मंगेतर हार्दिक पांड्या के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, वायरल हो रही फोटो आपने देखी क्या?

नताशा स्टेन्कोविक (Natasa Stankovic) ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, ‘हार्दिक और मेरा अब तक का सफर यादगार रहा है. आने वाले समय में यह और भी बेहतर होगा. अब हम दोनों मिलकर अपनी जिंदगी में एक नए मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं. हम अपनी इस जिंदगी के नए कदम को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं और आप सब की दुआओं की दरकार है. वहीं, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने वही कैप्शन लिख, जो नताशा ने लिखा है.

दोनों ने एक पारंपरिक समारोह की भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें हार्दिक और नताशा इंडियन अटायर में दिखे और दोनों ने गले में माला पहना हुआ है. इस तसवीर को देखकर कई लोगों का कहना है कि यह दोनों के शादी की तस्वीर है. दोनों ने लॉकडाउन के बीच शादी रचा ली और किसी को इसकी खबर भी नहीं हुई.

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने नये साल के मौके पर गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक संग सगाई की थी. दोनों याच पर थे. समुद्र के बीचोंबीच हार्दिक ने घुटनों पर बैठकर नताशा को प्रपोज किया था.इस खास मौके की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. बता दें कि नताशा और हार्दिक लंबे समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे.

गौरतलब है कि नताशा सर्बिया की हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर 2013 की फ़िल्म सत्याग्रह के एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस किया था. 018 में आयी शाहरुख खान की जीरो में नताशा कैमियो रोल में नज़र आयी थीं. 2019 में आयी ऋषि कपूर और इमरान हाशमी की द बॉड़ी में नताशा ने एक आइटम नंबर किया था. बिग बॉस सीज़न 8 में भी नताशा ने भाग लिया था और वो घर के अंदर एक महीने तक ही रहीं थी.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >