CWG 5th Day Schedule: पांचवें दिन इन खेलों में चुनौती पेश करेंगे भारतीय एथलीट, देखें पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2022 का पांचवां दिन भारत के लिए बेहद खास है. चौथे दिन भारत ने तीन और पदक अपने नाम किये. जिससे कुल पदकों की संख्या बढ़कर 9 हो गयी है.

Commonwealth Games 2022 का आज पांचवां दिन है. अबतक भारत के लिए कॉमनवेल्थ सही साबित हुआ है. भारतीय एथलीटों ने कुल 9 पदक देश के लिए जीते हैं. पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ी जिन खेलों में चुनौती पेश करेंगे, आइये कार्यक्रम पर एक नजर डालें.

तैराकी: पुरुष-200 मीटर बैकस्ट्रोक – हीट 2 – श्रीहरि नटराज (दोपहर बाद 3.04 बजे) 1500 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट 1 – अद्वैत पेज (दोपहर बाद 4.10 बजे) 1500 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट 2 – कुशाग्र रावत (दोपहर बाद 4.28 बजे)

Also Read: Commonwealth Games: वेटलिफ्टिंग में भारत का स्वर्णिम सफर जारी, बंगाल के अचिंता शेउली ने जीता गोल्ड मेडल

कलात्मक जिमनास्टिक: वॉल्ट फाइनल – सत्यजीत मंडल – शाम 5.30 बजे पैरलल बार्स फाइनल – सैफ तंबोली (शाम 6.35 बजे)

बैडमिंटन: मिश्रित टीम स्वर्ण पदक मैच – भारत बनाम मलेशिया (रात 10:00 बजे)

मुक्केबाजी: 63.5 किग्रा-67 किग्रा (वेल्टरवेट) – राउंड ऑफ 16 – रोहित टोकस (रात 11.45 बजे)

लॉन बाउल: महिला

फोर्स स्वर्ण पदक मैच – (शाम 4.15 बजे)

पेयर्स राउंड 1 – (एक बजे अपराह्न)

ट्रिपल राउंड 1 – (एक बजे अपराह्न)

पुरुष

सिंगल राउंड 1 – (शाम 4.15 बजे)

फोर राउंड 1 – (रात 8.45 बजे)

ट्रिपल राउंड 2 – (रात 8.45 बजे)

हॉकी: महिला पूल ए – भारत बनाम इंग्लैंड – (शाम 06.30 बजे)

एथलेटिक्स:

पुरुष

लंबी कूद क्वालिफाइंग राउंड – एम श्रीशंकर, मुहम्मद अनीस याहिया – (2.30 बजे) ऊंची कूद क्वालिफाइंग राउंड – तेजस्विनी शकर – 12.03 बजे (बुधवार)

महिला

चक्का फेंक फाइनल – सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों – 12.52 बजे (बुधवार)

गोला फेंक क्वालीफाइंग राउंड – मनप्रीत कौर – (3:30 बजे) 100 मीटर राउंड 1 – दुती चंद – (5:15 बजे से)

स्क्वाश: महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल – सुनयना सारा कुरुविला – रात 8.30 बजे पुरुष एकल सेमीफाइनल – सौरव घोषाल रात 9.15 बजे

टेबल टेनिस: पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच – भारत बनाम सिंगापुर (शाम 6:00 बजे)

भारोत्तोलन: महिला 76 किग्रा – पूनम यादव (दोपहर 2 बजे) 87 किग्रा – उषा बन्नौर एनके – (रात 11 बजे) पुरुष 96 किग्रा – विकास ठाकुर – (शाम 06.30 बजे).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >