Rambagh Palace: इस राज्य में है भारत का सबसे महंगा होटल, एक रात का किराया जानकर चौंक जाएंगे, जानिए कैसे पहुंचे

Rambagh Palace: भारत में एक से बढ़कर एक होटल है, जो अपनी सुविधाओं के लिए काफी फेमस हैं. लेकिन आज हम बताएंगे भारत के सबसे महंगे होटल के बारे में, जिसका किराया जानकर चौंक जाएंगे.

Rambagh Palace: होटल एक स्थान होता है जहां लोग अपनी यात्रा के दौरान ठहरते हैं और आराम करते हैं. भारत में एक से बढ़कर एक होटल हैं जो अपनी सुविधाओं के लिए काफी फेमस हैं. लेकिन आज हम बताएंगे भारत के सबसे महंगा होटल के बारे में, जिसका किराया जानकर आप चौंक जाएंगे. तो चलिए जानते हैं भारत का सबसे महंगा होटल कौन सा है और कहां पर है.

भारत का सबसे महंगा होटल

भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत होटल है. लेकिन आज हम आपको उस लग्जरी होटल के बारे में बताएंगे. जो काफी महंगा है. बता दें भारत का सबसे महंगा होटल राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में है. जी हां आपने सही सुना. उस होटल का नाम रामबाग़ पैलेस (Rambagh Palace) है. जिसकी गिनती भारत के सबसे महंगे होटल में होती है.

रामबाग पैलेस

जयपुर में स्थित भारत का सबसे महंगा होटल रामबाग पैलेस को प्रतिष्ठित ट्रैवल प्लस लेजर इंडियाज बेस्ट अवॉर्ड्स 2021 से नवाजा गया है. इस पैलेस की कहानी भी बहुत मशहूर है.

रामबाग पैलेस को किसने बनवाया था

रामबाग पैलेस का निर्माण 1835 में किया गया था. इसमें महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय और उनकी रानी महारानी गायत्री देवी रहती थी. लेकिन फिर साल 1925 में रामबाग पैलेस जयपुर के महाराजा का परमानेंट रैजीडेंस बन गया. इसके बाद साल 1957 में महाराजा सवाई मान सिंह ने इस महल को आलीशान होटल में बदल दिया.

रामबाग पैलेस कितने एकड़ में बना है

जयपुर में स्थित रामबाग पैलेस 47 एकड़ में बना है. इस होटल में कई आलीशान सुईट, मार्बल के गलियारे, हवादार बरामदे और राजसी गार्डन हैं. यहां होटल भारत के सबसे महंगे होटलों की लिस्ट में शामिल है. इस होटल में अलग-अलग रुम के साथ खाने-पीने की भी सुविधाएं हैं.

रामबाग पैलेस का किराया

दरअसल रामबाग पैलेस का किराया अलग-अलग है. इस होटल के किराए की बात करें तो इसमें अलग अलग रुम और सुईट का किराया अलग-अलग है. इस होटल में एक रात रुकने का किराया करीब 30 हजार से शुरू है और ढाई लाख से 10 लाख रुपए है. अगर सुविधा की बात करें तो इस होटल में रॉयल डाइनिंग रूम के साथ एक मास्टर बेडरूम है. इसके साथ ही ड्रेसिंग एरिया भी इस पैलेस में है. रामबाग होटल में एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है. खेलने के लिए पोलो गोल्फ समेत जीवा ग्रांडे स्पा, जकूजी, इंडोर, वॉकिंग ट्रेल, फिटनेस हब और योगा करने के लिए जगह भी है.

रामबाग होटल में खाने का मेनू

आपको बताते चलें रामबाग पैलेस में स्पेशल शेफ द्वारा खाना बनाया जाता है. यहां पर कई रेस्तरां हैं, जहां आप हर टाइप की डिश ट्राई कर सकते हैं. यहां पर आपको राजस्थान, पंजाबी, हैदराबादी, अवध जैसी जगहों का खाना मिलेगा.

रामबाग महल कैसे पहुंचे

एयरपोर्ट: रामबाग महल पहुंचने के लिए आप जयपुर अंतर्राष्ट्रीय एरपोर्ट से जा सकते हैं. यह रामबाग पैलेस से करीबन 11 किलोमीटर दूर है.

टैक्सीः इसके अलावा रामबाग पैलेस जाने के लिए आप जयपुर में किराए की टैक्सी लेकर जा सकते हैं. या फिर महल से पिक एन ड्राप की व्यवस्था के बारे में पूछ सकते हैं.

ट्रेन से: जयपुर रेलवे स्टेशन से रामबाग पैलेस करीबन 6 किलोमीटर दूर है. ऐसे में आप रेलवे स्टेशन से रामबाग महल जा सकते हैं.

Also Read: भारत का मिनी स्विट्जरलैंड देखा क्या? विदेशी सैलानी भी हैं इसके मुरीद
रामबाग पैलेस में सुविधाएं क्या है

  • रामबाग पैलेस में गाइड

  • हर तरह की भाषा बोलने वाले सेवक

  • डॉक्टर की सुविधा

  • कमरे में खाना

  • कपड़ा धोने की सुविधा

  • वाई-फाई और हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा

  • महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर की सुविधा

  • घूमने के लिए कार की सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >