Jio News: भारत बन सकता है विश्व का बड़ा इनोवेशन सेंटर, भारत जीपीटी बनाएंगे – जियो और आईआईटी

आकाश ने कहा कि, अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया को सबसे अच्छी सेवाएँ और सबसे अच्छे उत्पाद देने का केंद्र बनकर उभर सकता है. जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि आनेवाले दशक में भारत 5 से 6 ट्रिलियन इकॉनोमी बनने की ओर बढ़ रहा है.

Jio News: भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा है कि उनकी कंपनी और आईआईटी बंबई मिलकर भारत जीपीटी बनाने के लिए काम कर रहे हैं. इसके अलावा जियो, टीवी के लिए एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम कर रहा है. आकाश अंबानी ने ये बातें मुंबई में हो रहे आईआईटी बंबई के सालाना टेकफ़ेस्ट में कहीं.

दुनिया का एक प्रमुख इनोवेशन सेंटर

आनेवाले दिनों में जियो देश के लिए आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का प्लेटफ़ॉर्म तैयार करने के लिए काम कर रहा है और साथ ही मीडिया, संचार और नए डिवाइसेज़ पर भी काम आगे बढ़ा रहा है. आकाश अंबानी ने कहा कि, आनेवाले समय में भारत दुनिया का एक प्रमुख इनोवेशन सेंटर बनकर उभर सकता है.


दुनिया को सबसे अच्छी सेवाएं और सबसे अच्छे उत्पाद देने का केंद्र

आकाश ने कहा कि, अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया को सबसे अच्छी सेवाएं और सबसे अच्छे उत्पाद देने का केंद्र बनकर उभर सकता है. जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि आनेवाले दशक में भारत 5 से 6 ट्रिलियन इकॉनोमी बनने की ओर बढ़ रहा है. आकाश अंबानी ने ये भी कहा कि 2024 उनके परिवार के लिए ख़ास होगा क्योंकि आनेवाले वर्ष में उनके छोटे भाई अनंत की शादी होनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >