इस Independence Day 2023 पर रांची शहर के इन जगहों की करें सैर, बढ़ जाएगा देशभक्ति का जज्बा

Independence Day 2023 Tour In Ranchi: आने वाले मंगलवार को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. हम इस 15 अगस्त, 2023 को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे. हम यहां आपको बताएंगे कि आप रांची शहर के किन जगहों कि इस दिन सैर कर सकते हैं.

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन कई लोग सैर सपाटे के लिए भी निकल पड़ते हैं, हम आज आपको बताने वाले हैं कि झारखंड की राजधानी रांची में ऐसी कौन सी जगह है जहां की सैर आप इस दिन कर सकते हैं, जिससे आपके मन में देशभक्ति की भावना बढ़ जाएगी.

स्वतंत्रता दिवस के दिन घूमें टैगोर हिल

 राँची शहर के पश्चिमी छोर पर मोरहाबादी में एक पहाड़ी है, जिसे आज टैगोर हिल के नाम से जाना जाता है. स्वतंत्रता दिवस पर इस जगह पर खासी भीड़ देखी जाती है, और इसका वास्ता रवींद्रनाथ टैगोर के बड़े भाई ज्योतिंद्रनाथ टैगोर का था.

रवींद्रनाथ टैगोर ने यहां पर गीतांजलि के कुछ अंश रचे थे

 ज्योतिंद्रनाथ राँची 1908 में आए थे. कई जगह इस बात का उल्लेख है कि रवींद्रनाथ टैगोर ने यहाँ पर गीतांजलि के कुछ अंश रचे थे.

स्वतंत्रता दिवस के लिए खास है पहाड़ी मंदिर 


रांची में स्थित पहाड़ी मंदिर में सावन मास और शिवरात्रि के अलावा सालों भर श्रद्धालुओं का तांता लगा नजर आता है. ये मंदिर स्वतंत्रता दिवस के लिए भी खास है, यहां पूजा के साथ-साथ देश भक्ति की झलक दिखती है. इस मंदिर को पहाड़ी मंदिर के अलावा लोग फांसी टुंगरी के नाम से भी जानते हैं.

श्रावण मास में देखी जा सकती है काफी भीड़

पहाड़ पर स्थित भगवान शिव का यह मंदिर देश की आजादी के पहले अंग्रेजों के कब्जे में था. स्वतंत्रता मिलने के बाद सबसे पहले रात के 12 बजे इस पहाड़ी की चोटी पर भगवान शिव के पताका के साथ तिरंगा फहराया गया था. ये सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर इस पहाड़ी पर सबसे पहले तिरंगा झंडा फहराया जाता है.

जेल पार्क का इतिहास भी है काफी खास


राजधानी रांची के पुराना जेल परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय व स्मृति पार्क आम लोगों के लिए खोला गया है. जेल परिसर के बाहर भगवान बिरसा मुंडा की 25 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है.   मुख्य भवन के सामने गंगा नारायण सिंह, पोटो हो, भागीरथी मांझी, वीर बुधु भगत सहित अन्य की नौ-नौ फीट की प्रतिमा स्थापित की गयी है.  

जेल पार्क का आकर्षण है संग्रहालय

30 एकड़ में से  जेल पार्क 25 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है जबकि संग्रहालय 5 एकड़ में फैला हुआ है. पार्क का मुख्य आकर्षण संग्रहालय है. स्वतंत्रता दिवस पर आप इस पार्क में भी अच्छा समय बीता सकते हैं

जा सकते हैं रांची वार सिमेट्री

रांची के कांटाटोली स्थित वार सिमेट्री. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों (कॉमनवेल्थ कंट्रीज) की सेना की याद में यह समाधि स्थल बनाया गया है, जहां स्वीपर के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल अपनी-अपनी समाधियों में चीरनिद्रा में हैं. यहां पायलट की बगल में गनर और डॉक्टर के साथ ड्राइवर की समाधि भी दिख जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >