Aligarh News: अलीगढ़ में सपा-बसपा समेत 4 ने भरे पर्चे, 25 ने खरीदे नामांकन पत्र

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आज अलीगढ़ में 25 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं. वहीं पहले चरण का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद चौथे दिन 4 लोगों ने पर्चा भरा.

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए पहले चरण का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आज चौथे दिन 4 लोगों ने पर्चा भरा. अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं के लिए आज 25 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं.

अलीगढ़ में सपा-बसपा समेत 4 ने भरे पर्चे

नामांकन के चौथे दिन अलीगढ़ जनपद की शहर, खैर, छर्रा और बरौली विधानसभा से 1-1 प्रत्याशी ने नामांकन किया. शहर से सपा प्रत्याशी जफर आलम ने सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में, बरौली से बसपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार शर्मा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व न्यायालय में, खैर से भारतीय महासंघ पार्टी प्रत्याशी पिंटू कुमार ने एडीएम प्रशासन न्यायालय में और छर्रा से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश लोधी ने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम न्यायालय में नामांकन दाखिल किया.

4 दिन में 137 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज चौथे दिन 7 विधानसभाओं से 25 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे. अब तक कुल 4 दिनों में 137 नामांकन पत्र बिके हैं.

Also Read: मतदान केंद्र के 25 बूथ इस वजह से होंगे परिवर्तित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया खुलासा
7 विधानसभा में इतनों ने खरीदे नामांकन पत्र

अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं में 25 नामांकन पत्र बिके.

  • कोल (4) – कांग्रेस 1, लोकदल 1, एएमआईएम 1, निर्दलीय 1

  • शहर (6) – लोक जनशक्ति 1, भाजपा 4, कांग्रेस 1

  • अतरौली (4) – आप 1, लोकदल 1, निर्दलीय 2

  • छर्रा(2) – मौलिक अधिकार पार्टी 1, निर्दलीय 1

  • बरौली (5) – कांग्रेस 1, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी 1, निर्दलीय 3

  • खैर (3) – बसपा 1, निर्दलीय 1, कांग्रेस 1

  • इगलास (1) – कांग्रेस 1

अलीगढ़ का यह है चुनाव कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश में 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे. 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी. वहीं 27 जनवरी तक नाम वापस कर सकते हैं. 10 फरवरी को मतदान होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी.

Also Read: Lakhimpur Kheri Case: हाईकोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित, दो तीन दिन में आयेगा फैसला

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >