Imtiaz Ali के भाई की शादी में जब Rishi Kapoor ने किया था शानदार डांस, निर्देशक ने शेयर किया VIDEO

Imtiaz Ali shared Rishi Kapoor dance video: दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने बीते 30 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन से फैंस सहित फिल्मी सितारे भी बेहद दुखी है. लोग सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी जुड़ी यादों का साझा कर रहे हैं.

दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने बीते 30 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन से फैंस सहित फिल्मी सितारे भी बेहद दुखी है. लोग सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी जुड़ी यादों का साझा कर रहे हैं. अब फिल्म निर्माता इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भीड़ में नाचते हुए नजर आ रहे हैं.

यह शादी कश्मीर में हुई डायरेक्टर इम्तियाज अली के भाई की थी. इस शादी में ऋषि कपूर शामिल हुए थे और उन्होंने डांस भी किया था. वीडियो में देखा जा सकता हैं कि शामिल हुए मेहमान गा रहे हैं और ऋषि कपूर हाथ उठाकर उत्‍साह में डांस करते दिख रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए इम्तियाज अली ने लिखा,’ ‘आरके का कश्मीर में बारात डांस.’ इससे पहले, इम्तियाज ने अभिनेता की मृत्यु पर एक भावुक संदेश साझा किया था. संदेश में, इम्तियाज ने ऋषि से अपने भाई की शादी में भाग लेने के बारे में भी बात की था.

https://www.instagram.com/p/B_pAevkFFaG/?utm_source=ig_embed

उन्‍होंने कहा था, “मैंने उन्‍हें कश्मीर में अपने भाई की शादी में आमंत्रित किया था. कोई नहीं आया था, ये औपचारिकताएं हैं. लेकिन वह आये. और जब बारात इंट्री कर रही थी तो उन्‍होंने मुझसे कहा था-तुम लोग जाओ, मैं अंत में आऊंगा.’

उन्‍होंने लिखा था,’ मैं बाद में समझा कि वह नहीं चाहते थे कि दूल्हे को छोड़कर लोगों को ध्‍यान उनकी तरफ न आ जाए. और आज वह चले गये है. लेकिन यह समय उन्‍हें दूर नहीं ले जाएगा. मैं उनसे ज्‍यादा देर तक नहीं मिला, मुझे लगता है कि वह अभी भी वहीं हैं, मुस्कुरा रहे हैं. और मैं अभी भी उनके साथ बिता सकने वाले कम समय के बारे में सोच सकता हूं और उसके साथ मुस्कुरा सकता हूं.’

बता दें कि, इम्तियाज ने ऋषि को अपनी फिल्म ‘लव आज कल’ में निर्देशित किया था. उन्होंने ऋषि के बेटे रणबीर कपूर के साथ ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है.

Also Read: Rishi Kapoor के निधन से सदमे में Rakesh Roshan, कहा- मैंने उसे दिल्ली जाने से रोका था लेकिन…

गौरतलब है कि, ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन होने के बाद मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्‍मशान घाट में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया. लॉकडाउन के चलते अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. अंतिम संस्‍कार में बेटी रिद्धिमा कपूर शामिल नहीं हो पाई थीं. हालांकि वह दिल्ली से मुंबई के लिए वाया रोड़ रवाना हुईं थी और 2 मई की रात मां नीतू कपूर के पास पहुंचीं थीं. रविवार को रणबीर कपूर ने अपने पिता की ऋषि कपूर की अस्थियां मुंबई की बनगंगा में विसर्जित की गईं जिसमें रणबीर के साथ उनकी मां नीतू बहन रिद्धिमा और आलिया रहे मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >