झारखंड में कोयला माफियाओं की मदद कर रहे हैं पुलिस अधिकारी, अवैध खनन पर ED ने मांगी रिपोर्ट

झारखंड के धनबाद में हो रहे अवैध कोयला खनन पर भी ईडी की नजर है. इसे लेकर इडी के अधिकारी ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर इसकी रिपोर्ट मांगी है. ईडी की तरफ से कहा गया कि इसीएल मुगमा इलाके में अवैध उत्खनन किया जा रहा है. इस काम में कोल माफियाओं की मदद पुलिस के अधिकारी ही कर रहे हैं.

धनबाद : धनबाद में अवैध कोयला खनन को लेकर इडी ने पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी है. इसे लेकर इडी के अधिकारी ने पुलिस मुख्यालय आइजी मानवाधिकार अखिलेश झा को पत्र लिखा है. इडी की ओर से बताया गया है कि उन्हें मामले में लिखित शिकायत मिली है. शिकायत करनेवाले का आरोप है कि धनबाद इसीएल मुगमा इलाके में अवैध उत्खनन किया जा रहा है. इस काम में माइनिंग माफिया माखो सिंह और उनके पुत्र बबलू सिंह शामिल हैं.

यह काम वह धनबाद एसएसपी संजीव कुमार, रमेश, रामाशंकर सिंह, विनोद कुमार और संजय सिंह की मदद से कर रहे हैं. इस काम से संबंधित लोगों ने खुद और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अवैध संपत्ति भी अर्जित की है. इसलिए इस मामले में अगर कोई प्राथमिकी दर्ज हो और कोर्ट में कोई आरोप पत्र समर्पित हो, तो इसे उपलब्ध कराया जाये. साथ ही कहा गया है कि शिकायत में जिन लोगों के नाम का उल्लेख है और उनके संबंध में कोई दूसरे दस्तावेज भी हैं, तो उसे इडी को दिया जाये.

रोज सैकड़ों हाइवा कोयला चोरी का खेल : 

धनबाद जिले का क्षेत्र चाहे कोई भी हो. बाघमारा-कतरास, निरसा और झरिया से लेकर बोकारो तक कोयला माफियाओं का सिंडिकेटसक्रिय है. इसीएल व बीसीसीएल के कोलियरी क्षेत्रों से एमपीएल व रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन(आरटीपीएस) को कोयला ट्रांसपोर्टिंग होती है. इसमें लगे हाइवा से हर दिन बड़े पैमाने पर कोयला चुरायी जा रही है. एक अनुमान के मुताबिक अभी रोज औसतन 700 से 800 हाइवा कोयला की अवैध तस्करी हो रही है, जो डिहरी, बनारस व बंगाल की मंडियों और अन्य स्थानों पर खपाया जा रहा है.

कोयला तस्करी के सिंडिकेट का किंगपिन अलग-अलग लोगों ने संभाल रखा है. निरसा के सिंडिकेट का किंगपिन रमेश, बाघमारा-कतरास का आर टुडू व झरिया का सिंडिकेट मुकेश एंड कंपनी ने संभाल रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >